
पत्नी ने कर ली दूसरी शादी, नाराज पति बना हैवान; सास के साथ कर दी ऐसी हरकत
Zee News
2011 में आरोपी की शादी हुई थी. लेकिन एक केस के चलते उसको 2018 में जेल जाना पड़ा. पति के जेल जाने के बाद पत्नी को बच्चों की परवरिश की चिंता होने लगी. जिसके चलते उसने दूसरी शादी कर ली.
मुंबई: शादी के बंधन को बड़ा पवित्र माना गया है. लेकिन कई बार ऐसी खबरें आती हैं, जिन्हें सुनकर बड़ी हैरानी होती है. रिश्तों से जुड़ी ही एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है, जहां शख्स ने अपनी सास का मर्डर कर दिया. इस मर्डर की वजह जानकार आप शॉक हो जाओगे. पुलिस ने शख्स को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार आरोपी इकबाल अब्बास शेख की लीना नाम की महिला से 2011 में शादी हुई थी. दोनों के दो बच्चे भी हैं. अब्बास को एक केस के चलते 2018 में जेल की सजा हुई, जिसके बाद उसको जेल जाना पड़ा. पति के जेल जाने के बाद उसकी पत्नी बच्चों की परवरिश के लिए परेशान रहने लगी. जिसके बाद उसने दूसरी शादी कर ली. कुछ दिन पहले अब्बास जेल की सजा काट कर बाहर आया. जब उसको पत्नी की दूसरी शादी के बारे में पता चला तो गुस्से में उसने अपना आपा खो दिया.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








