
पत्नी को लगा एन्जॉय कर रहा पति, सच्चाई जान पैरों तले जमीन खिसकी
AajTak
घर से बाहर गए पति की रात में पत्नी से बात हुई. लेकिन इसके बाद जब पत्नी ने मैसेज किए तो पति की ओर से कोई जवाब नहीं मिला. इसको लेकर पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया.
एक महिला ने अपने पति को एक के बाद एक कई मैसेज किए. लेकिन जवाब नहीं मिलने पर वो खफा हो गई. मगर जब उसे सच्चाई पता चली तो उसके होश उड़ गए. महिला को अब अपने पति पर शक करने का पछतावा है. महिला ने इस बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर खुलासा किया है.
दरअसल, न्यूजीलैंड की रहने वाली बॉनी काल्डवेल (Bonnie Caldwell) ने बताया कि उनके पति मैट (Matt) दोस्तों के साथ रग्बी का मैच देखने गए हुए थे. बॉनी इस बात से खफा थीं कि उनके पति उन्हें छोड़कर दोस्तों के साथ जा रहे हैं.
रात में दोनों की बात हुई लेकिन इसके बाद जब बॉनी ने मैट को मैसेज किए तो कोई जवाब नहीं मिला. इसको लेकर बॉनी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया.
'द मिरर' में छपी खबर के मुताबिक, बॉनी ने अगले दिन भी पति को मैसेज भेजे लेकिन फिर से कोई जवाब नहीं आया. उसे लगा कि पति ने ज्यादा शराब पी ली होगी और उन्हें कोई फिक्र नहीं रही होगी. लेकिन बॉनी गलत निकली. असल में उसके पति की मौत हो चुकी थी.
पति की मौत की बात बॉनी को तब पता चली जब मैट के भाई का फोन उसके पास आया. उसने बताया कि बॉनी के पति की मौत हो चुकी है. ये सुनकर बॉनी के पैरों तले जमीन खिसक गई. दरअसल, मैट और उसके दोस्त पहाड़ी इलाके के एक होटल में रुके थे. मैट शराब के नशे में पहाड़ी से नीचे खाई में गिर गया था.
हालांकि, सोशल मीडिया पर जिस नॉर्मल तरीके से महिला ने अपने पति की मौत की खबर सुनाई उसे सुनकर कई लोगों को थोड़ा अटपटा भी लगा. कुछ लोगों का मानना था कि महिला काफी मजबूत है, जो इस दुख को सह पा रही है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










