
पत्नी को नशा देकर बनाया अश्लील वीडियो और भेज दिया दोस्त को, शख्स गिरफ्तार
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पत्नी का शोषण करने, परेशान करने और उस पर हमला करने के आरोप में 40 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. शिकायत के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को नशीला पदार्थ दिया. इसके बाद उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें लीं और उन्हें सोशल मीडिया पर अपने दोस्त को भेज दिया.
कहते हैं पति पत्नी का रिश्ता एक पवित्र रिश्ता होता है. अपने साथी को कोई नजर उठाकर भी देख ले तो दूसरे को गुस्सा आ जाता है. लेकिन बीते दिनों महाराष्ट्र के ठाणे से सामने आया मामला हैरान करने वाला था. यहां एक शख्स पर आरोप बहै कि उसने अपनी ही पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर दोस्त के शेयर कर रिश्ते को शर्मसार किया है.
ठाणे जिले में कथित तौर पर अपनी पत्नी का शोषण करने, परेशान करने और उस पर हमला करने के आरोप में 40 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने रविवार को आरोपी को उल्हासनगर शहर से उसे गिरफ्तार कर लिया.पुलिस ने सोमवार को ये जानकारी दी है.
नशा देकर बनाया अश्लील वीडियो
उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को नशीला पदार्थ दिया. इसके बाद उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें लीं और उन्हें सोशल मीडिया पर अपने दोस्त को भेज दिया. अधिकारी ने कहा कि तस्वीरों के बारे में विरोध करने पर आरोपी ने महिला की पिटाई भी की.
पति के दोस्त ने फोन कर कही थी घटिया बात
महिला के अनुसार इस सब के बाद 17 जनवरी को उनके पति के उस दोस्त ने फोन करके उनसे घटिया बात की थी. उन्होंने बताया कि उसने फोन पर यौन संबंध बनाने की मांग की थी.महिला की शिकायत के आधार पर, धारा 77 (ताक-झांक), 78 (पीछा करना), 115(2), (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) और भारतीय न्याय संहिता की अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








