
पत्नी के साथ रहने के लिए ठग सुकेश चंद्रशेखर की भूख हड़ताल, जेल अधिकारी परेशान
AajTak
200 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी के मामले में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर की नई-नई डिमांड से तिहाड़ जेल के अधिकारी परेशान हैं. उसने पत्नी के साथ रहने के लिए भूख हड़ताल भी की, जिसके बाद उसे ग्लूकोज चढ़ाना पड़ा.
200 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी और अभिनेत्रियों को महंगे-महंगे गिफ्ट देने वाला ठग सुकेश चंद्रशेखर अब दिल्ली की तिहाड़ जेल में अपनी पत्नी के साथ रहना चाहता है. तिहाड़ जेल के डीजी ने कहा है कि वो जेल नंबर 6 में बंद अपनी पत्नी लीना मारिया से मिलने की व्यवस्था चाहता है. उसकी नई-नई मांगें जेल प्रशासन के लिए सिरदर्द बन चुकी है.
जेल के डीजी के मुताबिक, ठग सुकेश चंद्रशेखर अपनी पत्नी से मिलने की जिद को लेकर 23 अप्रैल से 2 मई और फिर 4 मई से 12 मई तक भूख हड़ताल भी कर चुका है. इस दौरान उसने खाना नहीं खाया. जेल डिस्पेंसरी में उसे लिक्विड ग्लूकोज चढ़ाया गया ताकि उसका स्वास्थ्य खराब ना हो.
वहीं उसके पत्नी के साथ रहने की जिद ने मुश्किलों को और बढ़ा दिया है. उसे पहले से ही पत्नी के साथ महीने में दो बार यानी की महीने के हर पहले और तीसरे शनिवार को मुलाकात की अनुमति दी गई है जो कि अन्य कैदियों को भी मिलती है. वो इसके अलावा भी पत्नी से मिलने की जिद करता है जिसकी इजाजत नहीं है.
बता दें कि लोगों को ठगने के मामले में सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी भी उसकी पार्टनर रही है. सुकेश तमाम नियम-कानून को दरकिनार करते हुए अपनी पत्नी से मिलना चाहता है और जेल प्रशासन इसकी इजाजत नहीं दे रहा है.
ठग सुकेश ने 17 साल की उम्र में अपराध की दुनिया में कदम रखा था. वह फोन पर वरिष्ठ सरकारी अधिकारी बनकर अमीरों को ठगता था. 2007 तक 18 साल की उम्र पूरी होने से पहले उसने नौकरशाह बनकर 100 से अधिक लोगों को ठग लिया था. उसने बेंगलुरु विकास प्राधिकरण से काम कराने का झूठा वादा किया लेकिन जल्द ही वह बेनकाब हो गया. 2007 में उसे गिरफ्तार कर लिया गया था.
कानूनी लड़ाई लड़ रहे अमीरों को करता था टारगेट

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











