
पत्नी की 2 बहनों से युवक ने रचाई शादी, चारों रहते हैं संग
AajTak
छोटे से गांव में रहने वाले ओमबेनी Polygamy रिलेशनशिप में हैं. उनकी तीन पत्नियां हैं. जब उन्होंने एलीन और टूमा से शादी की तो उनकी पहली पत्नी क्रिस्टीन ने विरोध नहीं किया बल्कि क्रिस्टीन ने ओमबेनी की बाकी दो शादियों का समर्थन किया. परिवार ने एक इंटरव्यू में अपने रिश्ते के बारे में बताया है.
एक शख्स ने तीन महिलाओं के साथ शादी की है. ये तीनों महिलाएं आपस में बहनें हैं. शादी के बाद वे सभी एक ही घर में रहती हैं. इस फैमिली में कुल 14 लोग हैं, जिनमें 10 बच्चे हैं.
दरअसल, छोटे से गांव में रहने वाले ओमबेनी Polygamy रिलेशनशिप में हैं. उनकी क्रिस्टीन, एलीन और टूमा नाम की तीन पत्नियां हैं. जब उन्होंने एलीन और टूमा से शादी की तो उनकी पहली पत्नी क्रिस्टीन ने इसका विरोध नहीं किया. बल्कि क्रिस्टीन ने ओमबेनी की बाकी दो शादियों का समर्थन किया.
यूट्यूब चैनल Afrimax English से बातचीत में ओमबेनी ने कहा कि तीन पत्नियों के चलते लोग उनकी आलोचना करते हैं लेकिन उन्हें इसकी बिल्कुल भी परवाह नहीं है. ओमबेनी कहते हैं कि हम सब आपस में खुश हैं और हमारे लिए यही सबसे बड़ी चीज है.
बकौल ओमबेनी तीनों पत्नियां काफी सपोर्ट करने वाली हैं. आपस में उनका अच्छा तालमेल है. घर के काम, बच्चों की देखभाल आदि वे मिलकर करती हैं. उनमें किसी के प्रति ईर्ष्या का कोई भाव नहीं है. तीनों एक दूसरे का सम्मान करती हैं और पति ओमबेनी को बराबर प्यार करती हैं.
जब ओमबेनी ने पहली पत्नी क्रिस्टीन से दूसरी शादी की बात की थी तो उन्होंने पति की बात नहीं काटी. क्रिस्टीन ने उन्हें एलीन से शादी करने की इजाजत दे दी. इसी तरह जब ओमबेनी ने टूमा से शादी करने की इच्छा जाहिर की तो क्रिस्टीन और एलीन ने भी मना नहीं किया.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.








