
पत्नी की हत्या कर ससुर पर लगाया आरोप, 2 महीने बाद कबूला सच, लाश देख सिहर उठे लोग
AajTak
शाहजहांपुर में महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर अपने ससुर पर ही हत्या का आरोप लगा दिया. पुलिस को उसकी बातों पर शक हुआ तो सख्ती से पूछताछ की. इस दौरान जो सच सामने आया उससे सभी हैरान रह गए.
यूपी के शाहजहांपुर में महिला की हत्या कर शव खेत में छुपाने का मामला आया है. इसका आरोप उसके पति पर लगा है. हैरान करने वाली बात ये है कि दो महीने उसी ने महिला के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी. खुलासा होने और पकड़े जाने पर पूछताछ में उसने सनसनीखेज खुलासे किए, जिन्हें जानकर इलाके के लोग सन्न रह गए.
गौरतलब है कि थाना तिलहर क्षेत्र के गांव महमदपुर डांडिया बाजार निवासी उद्देश ने 10 सितंबर को महिला के पति ने उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उसने ससुर भूरे लाल पर पत्नी को गायब करने का आरोप लगाया था. इस पर भूरे लाल से पूछताछ की गई.
इस दौरान भूरे लाल ने बताया कि इसी साल तीन जून को बेटी लक्ष्मी (23 साल) की शादी उद्देश के साथ की थी. जिसके बाद उसका पति और ससुराल वाले दहेज में बाइक रहे थे. इसको लेकर बेटी को आए दिन प्रताड़ित किया जाता था. उन्होंने बेटी की हत्या का आरोप दामाद पर लगाया.
दोनों के आरोप- प्रत्यारोप के बीच पुलिस को उद्देश्य पर शक हुआ. पुलिस ने उद्देश्य की कॉल डिटेल निकलवाई. इस दौरान पता चला कि 9 सिंतबर को उसने अपनी पत्नी को कई बार कॉल की थी.
इसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने पत्नी की हत्या करने की बात कबूल कर ली. बताया कि वह पत्नी को लेकर कहीं जा रहा था. इसी दौरान दोनों के बीच झगड़ा होने लगा. गुस्से में आकर उसने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी और शव खेत में छिपा दिया.
पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 2 महीने बाद बिलहरी गांव के पास सड़ा-गला शव बरामद किया है. कपड़ों के आधार पर परिजनों ने उसकी पहचान की है. एसपी एस. आनंद का कहना है कि 2 महीने पहले मृतका के पति ने गुमशुदगी दर्ज करवाई थी.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









