
पत्नी की हत्या कर घर के बाहर दफनाया शव... दो महीने तक कहता रहा- कहीं चली गई है, पुलिस और परिजनों को किया गुमराह
AajTak
फरीदाबाद में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को घर के बाहर गड्ढा खोदकर दफना दिया. इसके बाद आरोपी पति पूरे दो महीने तक न केवल परिवार को गुमराह करता रहा, बल्कि पुलिस को भी यह कहकर धोखा देता रहा कि उसकी पत्नी घर छोड़कर चली गई है.
हरियाणा के फरीदाबाद में एक खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव को घर के ठीक सामने दफना दिया. दो महीने तक आरोपी यह झूठ बोलता रहा कि उसकी पत्नी घर छोड़कर चली गई है. मृतका के पिता को जब कुछ शक हुआ, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी और घर के बाहर खुदाई की मांग की. पुलिस ने जब जमीन की खुदाई करवाई तो अंदर से महिला का सड़ा-गला शव बरामद हुआ.
जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान तनु के रूप में हुई है. पुलिस जांच में सामने आया कि पति ने ही तनु की हत्या की थी और योजना के तहत लाश को घर के सामने दफना दिया था, ताकि किसी को शक न हो. इसके बाद वह रोजाना उसी जगह के सामने से गुजरता रहा, जैसे कुछ हुआ ही नहीं हो. वह अपने ससुरालवालों और पुलिस को लगातार गुमराह करता रहा कि उसकी पत्नी नाराज होकर कहीं चली गई है और उसका कोई अता-पता नहीं है.
यह भी पढ़ें: मेरठ ड्रम मर्डर केस: प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली मुस्कान और साहिल पर कोर्ट ने तय किए हत्या के आरोप
हालांकि, तनु के पिता को शुरू से ही दामाद की बातों पर भरोसा नहीं था. उन्होंने लगातार अपनी बेटी की तलाश की और जब कोई पता नहीं चला तो उनका शक अपने दामाद पर गहराया. इसके बाद उन्होंने पुलिस को घर के बाहर बनी मिट्टी की असामान्य सतह के बारे में बताया. पुलिस ने जब खुदाई शुरू करवाई तो उसमें से तनु का शव बरामद हुआ, जिसकी हालत बेहद खराब थी. इसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस अब पूरी घटना की जांच में जुटी है.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







