
पत्नी की गैरमौजूदगी में महिला रिश्तेदार से करता था रेप, पीड़िता के गर्भवती होने पर ऐसे खुला राज
AajTak
आरोपी अपनी पत्नी की अनुपस्थिति में महिला रिश्तेदार को काम के लिए अपने घर बुलाता था और फिर उसके साथ बलात्कार करता था. आरोपी ने पीड़िता महिला को धमकी देकर कहा था कि अगर वो किसी से कुछ भी बताएगी तो उसे इसका गंभीर अंजाम भुगतना होगा.
मुंबई पुलिस ने 42 साल के एक शख्स को बलात्कार के इल्जाम में गिरफ्तार कर लिया. आरोपी लगातार अपनी एक महिला रिश्तेदार के साथ बलात्कार करता रहा. नतीजा ये हुआ कि वो महिला अब गर्भवती हो गई. महिला की शिकायत पर आखिरकार पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.
यह शर्मनाक मामला मुंबई के उपनगरीय इलाके बांद्रा का है. मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि आरोपी शख्स उपनगरीय बांद्रा में अपने घर पर अपनी 21 वर्षीय महिला रिश्तेदार का यौन उत्पीड़न करता रहा. उसने कथित तौर पर महिला के साथ कई बार बलात्कार किया. इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब वह महिला की दो महीने की गर्भवती पाई गई.
पुलिस अफसर ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी अपनी पत्नी की अनुपस्थिति में महिला रिश्तेदार को काम के लिए अपने घर बुलाता था और फिर उसके साथ बलात्कार करता था. आरोपी ने पीड़िता महिला को धमकी देकर कहा था कि अगर वो किसी से कुछ भी बताएगी तो उसे इसका गंभीर अंजाम भुगतना होगा.
आरोपी की धमकी से पीड़ित महिला काफी डरी और सहमी हुई थी. लेकिन जब अचानक उसकी तबीयत खराब हुई और वो डॉक्टर के पास जांच के लिए पहुंची तो पता चला कि वो दो महीने की गर्भवती है. इस बात का खुलासा होने पर महिला के होश उड़ गए और उसने पुलिस के पास जाने के फैसला किया.
पीड़ित महिला ने संबंधित पुलिस थाने जाकर आपबीती सुनाई और तहरीर दी. पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि आरोपी व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 (बलात्कार) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







