
पत्थलगांव घटना के विरोध में जला रहे थे CM बघेल का पुतला, हाथ ही जला बैठे BJP कार्यकर्ता
Zee News
पुलिस और BJYM कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी में किसी ने पुतले पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. जिससे भाजयुमो कार्यकर्ता सुमित सिंह के हाथ में आग लग गई.
प्रकाश शर्मा/जांजगीर चांपाः छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव मे गांजा तस्करों ने दुर्गा विसर्जन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को कार से कुचल दिया था. उसी घटना का विरोध करते हुए भाजयुमो कार्यकर्ता पुतला दहन करने के लिए जांजगीर चांपा पहुंच गए. लेकिन इस दौरान एक कार्यकर्ता का हाथ जलते-जलते बचा. आग की लपटों में घिर चुके बीजेपी कार्यकर्ता को अन्य कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों ने बचाया.
CM का पुतला जलाना पड़ जाता भारी! इस पूरी घटना का एक Video भी सामने आया. घटना रविवार 17 सितंबर की है, जब पत्थलगांव में दुर्गा विसर्जन के लिए निकली शोभा यात्रा के दौरान गांजे से भरी SUV ने लोगों को कुचल दिया था. इसी घटना के विरोध में अकलतरा नगर शास्त्री चौक में बीजेपी द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया जा रहा था.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










