
पति Vicky Kaushal को एयरपोर्ट छोड़ने आईं Katrina Kaif, गले लगाकर किया अलविदा
AajTak
बॉलीवुड के लव कपल विक्की कौशल और कटरीना कैफ को न्यू ईयर के बाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. विक्की को छोड़ते वक्त कटरीना की बातों से पता चल रहा था कि वह उन्हें कितना मिस करने वाली हैं.
बॉलीवुड कपल विक्की कौशल और कटरीना कैफ को साथ में देखने के लिए फैंस उतावले रहते हैं, सोशल मीडिया पर, पैपराजी के सामने कटरीना अकसर विक्की कौशल को लेकर अपना प्यार दिखाती नजर आती हैं. न्यू ईयर साथ मनाने के बाद हाल ही में विक्की और कटरीना को एयरपोर्ट पर साथ में सपॉट किया गया.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










