
'पति सिर्फ बच्चे पैदा करने के लिए! रोमांस के लिए है बॉयफ्रेंड': मॉडल
AajTak
एक मॉडल ने अपने रिलेशनशिप को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. कहा कि वह और उनके पति, एक ओपन रिलेशनशिप में हैं. इस थ्रिपल की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
एक मॉडल ने अपनी जिंदगी की कहानी शेयर करते हुए कहा है कि वह सिर्फ बच्चे पैदा करने के लिए अपने पति के साथ है, जबकि रोमांस और फन के लिए आज भी बॉयफ्रेंड के साथ उसका रिश्ता जारी है. डेजी नाम से पहचानी जाने वाली मॉडल ने ब्रिटिश वेबसाइट डेली स्टार से इंटरव्यू में कहा कि वह और उनके पति, एक ओपन रिलेशनशिप में हैं. ओपन रिलेशनशिप यानी कि दोनों ही पार्टनर किसी अन्य व्यक्ति के साथ रोमांस कर सकते हैं और इसे चीटिंग नहीं माना जाएगा.
डेजी का यह भी कहना है कि उनके पति एसेक्शूअल (ऐसे लोग जिनकी सेक्स में रुचि काफी कम होती है) हैं. डेजी का कहना है कि वह अक्सर अपने बॉयफ्रेंड से मिलती हैं और दोनों अच्छा समय साथ में बिताते हैं. डेजी दो बच्चों की मां हैं और जल्द ही तीसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं. हालांकि, वह स्वीकार करती हैं कि ओपन रिलेशनशिप की वजह से आखिर में स्थिति थोड़ी असहज हो सकती है.
पति-पत्नी और वो, जब बने एक परिवार डेजी की कहानी जहां काफी अलग है, वहीं ब्रिटेन के ईस्ट ससेक्स में रहने वाले एक थ्रपल की कहानी भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. ये पति-पत्नी और वो, की कहानी है जो आपसी सहमति से एक साथ परिवार के रूप में रहते हैं.
टॉम हिलयार्ड, उनकी पत्नी लेजली और गर्लफ्रेंड एम्मा कूंबर. इनके थ्रपल रिलेशनशिप की शुरुआत तब हुई थी जब टॉम ने एक बार मजाक-मजाक में एक और महिला को अपने रिश्ते में शामिल करने की बात कही थी. तीनों पिछले 2 साल से साथ रह रहे हैं. टॉम की पत्नी लेजली को भी एम्मा से प्यार हो गया है. तीनों घर के काम में भी बराबर-बराबर हाथ बंटाते हैं और बिल भी शेयर करते हैं.
बाईसेक्शुअल लेजली कहती हैं कि थ्रपल को लेकर लोग कई तरह के पूर्वाग्रह रखते हैं. वे हमेशा इसे क्रेजी आइडिया के तौर पर देखते हैं. लेकिन यह सच नहीं है. हम तीनों ही एक-दूसरे के प्यार में हैं. किसी अन्य कपल की तरह ही. अंतर बस ये है कि हम तीन लोग हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










