
पति संग रोज होते थे झगड़े, 7 महीने पहले हंसिका ने छोड़ दिया था ससुराल, वकील ने बताया
AajTak
साउथ फिल्म स्टार हंसिका मोटवानी और उनके पति सोहेल खटूरिया का मुंबई फैमिली कोर्ट में आपसी सहमति से तलाक हो गया. शादी के बाद स्वभाव, लाइफस्टाइल और लगातार होने वाले झगड़ों के कारण दोनों ने अलग होने का फैसला किया.
एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी की शादीशुदा जिंदगी का आखिरकार अंत हो गया है. मुंबई की बांद्रा फैमिली कोर्ट ने हंसिका और उनके बिजनेसमैन पति सोहेल कथुरिया को आपसी सहमति से तलाक दे दिया है. शादी के 4 साल में ही एक्ट्रेस का घर टूट गया. कहा जाता है कि सोहेल हंसिका की बेस्ट फ्रेंड के बॉयफ्रेंड हुआ करते थे. लेकिन इस तलाक की आखिर वजह क्या थी?
इंडिया टुडे/आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्ट में दिए गए बयान के मुताबिक, शादी के बाद शुरुआत में दोनों कुछ समय तक साथ रहे, लेकिन धीरे-धीरे दोनों को एहसास हुआ कि उनके स्वभाव, सोच और लाइफस्टाइल में काफी अंतर है. बताया गया कि छोटी-छोटी बातों पर भी दोनों के बीच लगभग हर दिन झगड़े होने लगे. हालात ऐसे हो गए कि एक ही छत के नीचे रहना मुश्किल होने लगा.
नाकाम रही परिवार की कोशिश
हंसिका और सोहेल के माता-पिता, रिश्तेदारों और दोस्तों ने इस रिश्ते को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन बात नहीं बन पाई. आखिरकार दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर लिया और 2 जुलाई 2024 से अलग-अलग रहने लगे.
हंसिका ने तलाक लेते समय ना तो स्त्रीधन और ना ही एलिमनी (गुजारा भत्ता) की कोई मांग की. दोनों ने समझदारी दिखाते हुए शांति से अपने-अपने हलफनामे दाखिल कर रिश्ते को खत्म कर दिया.
शाही अंदाज में हुई थी शादी

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












