
पति ने पत्नी से जबरन डांस बार में कराया काम, अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल
AajTak
नासिक में एक महिला ने अपने पति और उसके साथी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का कहना है कि उसे नींद की गोली देकर बेंगलुरु और सोलापुर ले जाया गया, जहां जबरन डांस बार में काम कराया गया. इस दौरान उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया. मामला पंचवटी थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
महाराष्ट्र के नासिक में पंचवटी थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने अपने पति और उसके दोस्त पर जबरन डांस बार में काम कराने और ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी गई है.
ब्लैकमेल कर जबरदस्ती डांस बार में करवाया काम
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने शिकायत में बताया कि उसका पति उसे धोखे से नींद की गोली देकर बेहोश कर दिया और अपने एक दोस्त की मदद से अगवा कर बेंगलुरु ले गया. वहां उन्होंने महिला की आपत्तिजनक वीडियो बनाई और उसे धमकाया कि यदि उसने उनकी बात नहीं मानी तो वो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे.
डर के कारण महिला को मजबूरी में अगस्त 2022 से सितंबर 2023 तक बेंगलुरु और सोलापुर के डांस बारों में काम करना पड़ा. इस दौरान महिला को बार-बार धमकाया गया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया. इतना ही नहीं, महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति उसका पैसा भी चुरा ले गया.
पंचवटी पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस अमानवीय कृत्य की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि वो पीड़िता को पूरी सुरक्षा और कानूनी सहायता प्रदान करेंगे, ताकि उसे न्याय मिल सके.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











