
पति ने दिया धोखा तो भड़की पत्नी, अखबार में छपवा दी प्रेमिका संग उसकी फोटो
AajTak
एक्स हसबैंड को महिला ने ऐसा सबक सिखाया कि लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. दरअसल, महिला ने अपने एक्स हसबैंड और उनकी पार्टनर के फोटो अखबार में छपवा दिए. महिला यहीं नहीं रुकी उसने ऑनलाइन भी विज्ञापन जारी कर दिया.
एक महिला ने अपने पूर्व पति को ऐसा सबक सिखाया कि वह सन्न रह गया. लोग महिला की जमकर तारीफ कर रहे हैं. महिला ने पूर्व पति द्वारा रिलेशनशिप में धोखेबाजी करने पर उनके फोटो अखबार में छपवा दिए. महिला का दावा है कि उनका पति अन्य महिला के साथ रिलेशनशिप में था.
महिला ने इसे लेकर रेडिट पर पोस्ट भी शेयर किया, जो वायरल हो रहा है. हालांकि, पति को सबक सिखाने वाली महिला की पहचान रेडिट पोस्ट में जाहिर नहीं की गई है.
महिला ने रेडिट पोस्ट में लिखा कि वह पूर्व पति के साथ पांच साल तक रिलेशनशिप में रहीं. महिला के मुताबिक- मेरे पति ने एक अन्य शादीशुदा महिला के साथ मिलकर धोखेबाजी की. वह पीठ पीछे उनसे मिल रहे थे. इसलिए मैंने उनके फोटो अखबार में छपवा दिए. महिला ने कहा उन्होंने अपने पूर्व पति और उनकी दोस्त के फोटो ऑनलाइन भी शेयर किए.
रेडिट पोस्ट में महिला ने आपबीती शेयर की और लिखा- मैंने रिश्ते को ठीक करने की कोशिश की. काउंसलर ने भी कहा कि हमें आपस में बात करनी चाहिए. ताकि चीजें बेहतर हो सकें. लेकिन, वह कहीं और बिजी थे. ऐसे में उनके पास कोई चारा नहीं बचा.
यह रेडिट पोस्ट वायरल हो रहा है. कई यूजर्स ने लिखा कि जिस तरह महिला ने अपने पूर्व पति से बदला लिया. उसकी तारीफ करनी चाहिए. कई यूजर्स महिला के तरीके से बेहद प्रभावित नजर आए. लोगों ने कहा कि बहुत ही परफेक्ट तरीके से बदला लिया गया.
एक यूजर ने लिखा- यह तो न्यूक्लियर रिवेंज जैसा था. दूसरे शख्स ने लिखा-मैं तो महिला के तरीके से प्रभावित हो गया. वहीं कई यूजर्स ने महिला की तरफदारी की. कई लोगों ने महिला का खुलकर समर्थन किया.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










