
पति जुबिन गर्ग की मौत के बाद भी क्यों सिंदूर लगाती हैं गरिमा? भावुक कर देगी वजह
AajTak
असम में पंचायत आजतक कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें दिवंगत सिंगर जुबिन गर्ग को श्रद्धांजलि दी गई. उनकी पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने शिरकत की. इस दौरान उन्होंने सिंगर को लेकर कई बातें बताई.
असम में चुनाव के माहौल के बीच 'पंचायत आजतक असम' के कार्यक्रम की गुरुवार को बेहद भावुक शुरुआत हुई. इस मंच पर जब दिवंगत गायक जुबिन गर्ग को याद किया गया. इस कार्यक्रम के दौरान सभी की नजरें जुबिन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग पर टिकी थीं, जो वहां खास मेहमान के तौर पर शामिल हुई थीं. गरिमा को देखकर हर किसी का ध्यान उनकी मांग में लगे सिंदूर पर गया, जो उनके गहरे प्यार की कहानी को बयां कर रहा था.
आम तौर पर देखा गया है कि हिंदू परंपराओं में पति के निधन के बाद पत्नी सिंदूर लगाना छोड़ देती है, लेकिन गरिमा का फैसला इन रिवाजों से परे है. अपनी मांग में सिंदूर सजाए गरिमा ने इसके पीछे की वजह बताई थी.
क्यों मांग में सिंदूर लगाती हैं गरिमा सैकिया?
दरअसल सिंगर जुबिन गर्ग की मौत के बाद एक इंटरव्यू में गरिमा ने इस चीज का खुलासा किया था. उन्होंने नम आंखों से कहा था, 'मैंने उनसे (जुबिन) यह वादा किया है और उनका हाथ अपने माथे पर रखकर कहा है कि- आपने मुझे जो यह तिलक (सिंदूर) लगाया है, इसे मैं इस जन्म के लिए और इस पूरे जीवन के लिए हमेशा लगा कर रखूंगी. जब तक हम अगली बार दोबारा नहीं मिलते और आप फिर से अपने हाथों से मुझे सिंदूर नहीं लगाते, तब तक यह मेरे माथे पर ऐसे ही सजा रहेगा. यह हमेशा रहेगा, हमेशा ताजा.'
जुबिन गर्ग का खोला राज
वहीं आज गरिमा सैकिया ने सिंगर जुबिन गर्ग की लाइफ से जुड़ा एक बड़ा राज भी बताया. गरिमा ने मंच से अपनी बात रखते हुए कहा, वैसे तो उनकी लाइफ में कोई बड़ा सीक्रेट नहीं था. लेकिन एक बात जो मुझे समझ नहीं आई, वो ये कि कई सालों से मुझे एक बड़ी बात गंभीरता से कहने लगे थे.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












