
पति गया ऑफिस तो पत्नी ने प्रेमी को घर बुलाया, इस डिवाइस से खुली पोल
AajTak
एक शख्स की पत्नी उसे धोखा दे रही थी. शख्स के ऑफिस जाने के बाद घर पर ही पत्नी से प्रेमी मिलने आया था. वे दोनों बेडरूम में थे जहां एक बेबी मॉनिटर लगा था और वह शख्स के फोन से कनेक्टेड था. शख्स ने पत्नी और प्रेमी की बातें सुन लीं. इसके बाद वह भागते-भागते सीधे घर पहुंचा.
एक पति ने पत्नी को धोखा देते पकड़ लिया. इसके बाद पति ने पत्नी के प्रेमी को चाकू लेकर मारने की धमकी दी. पत्नी का प्रेमी, पति का पूर्व सहकर्मी रह चुका था. इस मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट में बताया गया कि पति ने बेबी मॉनिटर के जरिए पत्नी को धोखा देते सुन लिया था. वह बेबी मॉनिटर, पति के फोन से कनेक्टेड था.
मामला ब्रिटेन का है. बताया जा रहा है कि मारेक फेको उस समय ऑफिस में थे, जब उन्होंने पत्नी को प्रेमी के साथ सुना था. इसके बाद वह सीधे घर पहुंच गए और वे, पत्नी के प्रेमी को चाकू लेकर मारने की धमकी देने लगे.
47 साल के मारेक को लंबे समय से पत्नी पर शक था. लेकिन जब उन्होंने पत्नी को प्रेमी के साथ सुना तो उनका शक यकीन में बदल गया. दरअसल, बेबी मॉनिटर कपल के बेडरूम में लगा था. पत्नी ने मॉनिटर को उलटी तरफ घुमा दिया था लेकिन उसका साउंड बंद करना भूल गई थी.
कार्लिस्ले क्राउन कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान मारेक फेको ने माना कि उन्होंने पत्नी के प्रेमी को चाकू से हमले की धमकी दी. कोर्ट में बताया गया है कि मारेक पिछले पांच महीने से पत्नी के धोखे के सबूत ढूंढ रहे थे. प्रॉसेक्यूटर टिम इवांस ने कहा- मारेक की पत्नी का अफेयर उनके ही एक पूर्व सहकर्मी के साथ चल रहा था.
टिम इवांस ने बताया- यह घटना 31 अक्टूबर की है. तब तक मारेक की पत्नी के अफेयर को करीब साढ़े 5 महीने हो गए थे. मारेक को दोनों के अफेयर की जानकारी पत्नी के मैसेज पढ़ने के बाद हो गए थे. लेकिन इसके बावजूद दोनों साथ रह रहे थे.
जज निकोलस बार्कर ने मामले पर फैसला सुनाते हुए मारेक से कहा- निश्चित तौर पर आप पत्नी के धोखे के बारे में जानकर दुखी और गुस्से में होंगे. आप दोनों के शादी के 11 साल हो गए थे और साथ में एक फैमिली थी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










