
पति को पीट चुकी है देश में हर 10 में से एक महिला, गांव-शहर में एक जैसे हैं हालात
AajTak
राजस्थान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला अपने पति को बैट से मारती दिख रही है. ऐसे में सवाल ये है कि अगर पत्नी अपनी पति के साथ मारपीट करती है तो पति क्या कर सकता है?
राजस्थान का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक महिला अपने पति को बैट से मारती दिख रही है. वीडियो अलवर का बताया जा रहा है. इस वीडियो में दिख रहा शख्स सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल है और उनका नाम अजीत सिंह है. अजीत सिंह के घर का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें दिख रहा है कि उनकी पत्नी उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर बैट से मारती दिख रही है.
अजीत सिंह भिवाड़ी में रहते हैं. उन्होंने 9 साल पहले सोनीपत की रहने वाली सुमन से शादी की थी. शादी के कुछ दिन तो सब ठीक चला, लेकिन उसके बाद रिश्ते बिगड़ने लगे. दावा है कि अक्सर उनकी पत्नी उनके साथ मारपीट करती है.
कितनी पत्नियां पतियों पर हिंसा करती हैं?
वैसे घरेलू हिंसा झेलने वाले अजीत सिंह अकेले पति नहीं हैं. भारत में ऐसे कई लोग हैं जिनके साथ पत्नी मारपीट करती है. नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 5 (NFHS-5) के आंकड़ों के मुताबिक, 18 से 49 साल की 10 फीसदी महिलाएं ऐसी हैं, जिन्होंने कभी न कभी अपने पति पर हाथ उठाया है. वो भी तब जब उनके पति ने उन पर किसी तरह की हिंसा नहीं की. यानी, बिना वजह ही 10 फीसदी महिलाओं ने अपने पति के साथ मारपीट की है.
इस सर्वे के दौरान करीब 11 फीसदी महिलाएं ऐसी भी थीं, जिन्होंने माना था कि बीते एक साल में उन्होंने अपने पति के साथ हिंसा की है.
सर्वे के मुताबिक, उम्र बढ़ने के साथ-साथ पति के साथ हिंसा करने वाली महिलाओं की संख्या भी बढ़ जाती है. 18 से 19 साल की 1 फीसदी से भी कम महिलाओं ने पति के साथ हिंसा की. जबकि, 20 से 24 साल की उम्र की करीब 3 फीसदी महिलाएं ऐसी हैं जिन्होंने पति पर हिंसा की. इसी तरह 25 से 29 साल की 3.4%, 30 से 39 साल की 3.9% और 40 से 49 साल 3.7% महिलाओं ने पति के साथ मारपीट की.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









