
पति के अंतिम संस्कार पर रखी आलीशान पार्टी, बांटे तोहफे, 500 लोगों को बुलाया और...
AajTak
एक महिला ने अपने पति की मौत के बाद जो किया वह बहुत लोगों के लिए समझ से परे था. उसने उसके अंतिम संस्कार पर एक बड़ी आलीशान पार्टी रखी. यहां उसे 500 लोगों को खाने पर बुलाया और रिटर्न गिफ्ट भी बांटे.
जब भी हमारी ज़िंदगी के किसी खास व्यक्ति की मौत हो जाती है तो हमें इस दुख को अपनाने में कई महीने और कई-कई बार तो सालों लग जाते हैं. अपनों के दुनिया से चले जाने का गम होता ही इतना मुश्किल है कि इसे कोई आसानी से स्वीकार नहीं कर पाता. खासतौर पर अगर किसी से रिश्ता बेहद करीबी रहा हो, तो ये और भी ज्यादा दुखदायी हो जाता है. जीवनसाथी की मौत हो जाए तो मानो किसी की दुनिया ही तहस नहस हो जाती है. लेकिन एक महिला ने अपने पति की मौत के बाद जो किया वह बहुत लोगों के लिए समझ से परे था.
Katie Young के 39 साल के पति ब्रैंडन की 17 मई को एक स्ट्रोक के कारण मृत्यु हो जाने के बाद, केटी ने सामान्य अंतिम संस्कार करने की जगह, एक फ्यूनरल पार्टी ही रख दी.
40 वर्षीय यंग ने साउथ वेस्ट न्यूज सर्विस को बताया- 'मैं नहीं चाहती थी कि मेरे 8 , 10 और 12 साल के तीन बच्चे अपने पिता के अंतिम संस्कार से सदमे में हों. इसके बजाय, मैं चाहती थी कि वे उस घटना को देखें और अपने पिता को याद करें. जब भी मैंने ब्रैंडन के लिए पारंपरिक अंतिम संस्कार की योजना बनाने के बारे में सोचा, मैं बीमार हो गई. मैं चर्च में बैठने और भाषणों के माध्यम से रोने के बारे में सोच भी नहीं सकती थी. यह मेरे बच्चों के लिए यातना होती और मेरे लिए असहनीय. मैं ब्रैडन को ऐसे दुखी रहकर याद नहीं रखना चाहती थी.'
यंग की ओर से की गई फ्यूनरल पार्टी का एक वीडियो टिकटॉक पर चर्चा में आया. इसमें 500 मेहमान, शानदार खाना, बच्चों के लिए एक्टिविटी से लेकर झूले तक थे.यहां उसने लोगों कि रिटर्न गिफ्ट में दिए गए गुडी बैग में पति बैडन की बनाई पेंटिंग्स गिफ्ट कीं. उन्होंने न्यूज़वीक को बताया, 'ब्रैडन के पास एक बड़ा म्यूजिक रिकॉर्ड कलैक्शन था जिसे वह उन लोगों के साथ शेयर करना पसंद करते थे, और इसलिए हमने लोगों को उनके कलैक्शन को दिखाया ताकि वे उनकी यादों का एक टुकड़ा अपने साथ घर ले जा सकें.' यंग यह एश्योर करना चाहती थी कि ब्रैंडन की विदाई एक ऐसी पार्टी थी जिसमें वह एक दुखी होने के खुश होना पसंद करेंगी. यंग ने कहा- यह उनकी पसंदीदा जगह थी... हमारा घर.... पार्टी में ऐसा लगा जैसे वह वहां था.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










