
पति की मौत के बाद बीमा राशि हड़पना चाहते थे बेटी-दामाद... कर दी बुजुर्ग महिला की हत्या
AajTak
ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में पैसों के लालच में एक बुजुर्ग महिला की उसी की बेटी और दामाद ने हत्या कर दी. दरअसल, बुजुर्ग महिला के पति की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी. पति की मौत के बाद महिला को बीमा राशि मिली थी, जिसे बेटी और दामाद हड़पना चाहते थे. जब महिला ने रुपए नहीं दिए तो आरोपियों ने हत्या कर दी.
ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के थाना दनकौर क्षेत्र के कस्बे से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां कुछ पैसों की खातिर बेटी और दामाद ने एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी. इसके बाद सबूत छिपाने के लिए शव को अधजला कर दिया. इस मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम (Post-mortem) के लिए भेजा. वहीं शिकायत के आधार पर बेटी और दामाद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल आरोपी फरार हैं. पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने की बात कह रही है.
जानकारी के अनुसार, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में लोगों से पूछताछ की. फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया. यह मामला ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र के कस्बे का है. यहां देर रात एक बुजुर्ग महिला विमला का अधजला शव पुलिस ने उनके घर की किचन में मिला. एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे का कहना है कि मृतका विमला बुजुर्ग महिला थी. कुछ दिन पहले विमला के पति की मृत्यु हो गई थी. पति का एक्सीडेंटल बीमा था, उसके रुपए महिला को मिले थे.
मृतका के बेटे ने दर्ज कराया मामला
पति की मौत के बाद मिली बीमा राशि को हड़पने के लिए महिला की बेटी मीनू और दामाद महाबीर बुजुर्ग महिला पर लगातार दबाव बना रहे थे. महिला ने रुपए नहीं दिए तो इसी के चलते बेटी और दामाद ने विमला की हत्या कर दी. हत्या के बाद सबूत छिपाने के लिए शव को अधजला कर दिया. आरोपी शव को ठिकाने लगाने की फिराक में थे. मृतका के बेटे विपिन ने मीनू और महाबीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है. पुलिस ने टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की बात कही है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









