
पति की चिता की राख को खाती थी महिला... वजह थी पति के कई अफेयर
AajTak
कई बार बेवफाई इंसान को पूरी तरह से तोड़ कर रख देती है. कुछ लोग इससे टूट जाते हैं, तो कुछ इससे उबर कर आगे बढ़ जाते हैं. लेकिन सोचिए, क्या हो अगर किसी की बेवफाई का सच उसके मरने के बाद सामने आए? कनाडा की एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ. उसे अपने पति की मौत के बाद उसकी धोखेबाजी का पता चला. और इसके बाद जो हुआ, वो ऐसा अनोखा बदला बन गया.
कई बार बेवफाई इंसान को पूरी तरह से तोड़ कर रख देती है. कुछ लोग इससे टूट जाते हैं, तो कुछ इससे उबर कर आगे बढ़ जाते हैं. लेकिन सोचिए, क्या हो अगर किसी की बेवफाई का सच उसके मरने के बाद सामने आए? कनाडा की एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ. उसे अपने पति की मौत के बाद उसकी धोखेबाजी का पता चला. और इसके बाद जो हुआ, वो ऐसा अनोखा बदला बन गया जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया.
ये कहानी है कनाडा की जेसिका वेट की. उनके पति सीन वेट की 2015 में टेक्सास यात्रा के दौरान मौत हो गई थी. लेकिन जेसिका को उसकी मौत के कई साल बाद ये खौफनाक सच पता चला कि सीन ने उसे कई बार धोखा दिया था.
मौत के बाद पता चली पति की बेवफाई का किस्सा
एक दिन जेसिका अपने घर के लिए अस्पताल का नंबर ढूंढ रही थी, तभी उसे याद आया कि ये नंबर उसके पति के आईपैड में हो सकता है. बस, फिर क्या था! उसने जैसे ही पति के आईपैड को खोला, उसे वहां एक ऐसी ब्राउजिंग हिस्ट्री मिली जिसने उसकी दुनिया हिला कर रख दी. 'ह्यूस्टन एस्कॉर्ट्स' की ब्राउजिंग हिस्ट्री देखकर उसके होश उड़ गए. उसने और गहराई में जाकर देखा, तो पता चला कि उसके पति ने अलग-अलग शहरों में एस्कॉर्ट्स के साथ संबंध बनाए और उन पर भारी रकम भी खर्च की थी.
मरे हुए पति से बदला लेने का नायाब तरीका
सीन की मौत के बाद, जेसिका को धीरे-धीरे सच्चाई का पता चलता चला गया. उसे मालूम पड़ा कि सीन रोज एस्कॉर्ट्स से मिलता था, कई महिलाओं के साथ संबंध रखता था. उसने ये भी पाया कि सीन ने कोलोराडो में एक अपार्टमेंट किराए पर लिया हुआ था, जहां वो एस्कॉर्ट्स और डेट पर मिलने वाली महिलाओं को लेकर जाता था.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










