
पति करता था चरित्र पर शक, झगड़े के बाद पत्नी को गला घोंटकर मार डाला
AajTak
मुंबई के थाणे जिले में पति ने पत्नी की हत्या कर दी. रविवार को झगड़े के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. दोनों में आए दिन झगड़ा होता रहता था. बताया जा रहा है कि पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था. इस वजह से भी अक्सर दोनों में विवाद होता रहता था. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा.
मुंबई के थाणे में पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था. सोमवार रात को शराब पीने के बाद भी पति-पत्नी ने आपस में झगड़ा किया था. इसके बाद पति ने उसे मार डाला. पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मामला थाणे जिले के बदलापुर पुलिस स्टेशन का है. यहां घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की हत्या कर दी. दोनों में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था. सोमवार रात भी शराब पीने के बाद दोनों में झगड़ा हुआ था. इसके बाद गुस्से में आकर पति ने पत्नी को गला घोंटकर मार डाला.
आरोपी ने खुद फोन कर बताया
बदलपुर थाने के पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी 42 साल का है और उसकी पत्नी 37 साल की है. रविवार को भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था. इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. दरअसल, घरेलू विवाद और पति के पत्नी पर शक करने के कारण दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था. आरोपी ने पत्नी की हत्या के बाद खुद फोन कर महिला के भाई को इस बात की सूचना दी. उसका भाई मुंबई के पास ही रहता है.
पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
वहीं, महिला के भाई ने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि महिला का शव पलंग में पड़ा है. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. वहीं, आरोपी के खिलाफ हत्या के मामले में एफआईआर दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











