
'पता नहीं क्यों हर 5 साल में हार जाते हैं...', राजस्थान के चुनाव नतीजों पर बोले सचिन पायलट
AajTak
राजस्थान में कांग्रेस की हार के बाद पहली बार सचिन पायलट का बयान आया है. उन्होंने कहा कि हम हर बार खूब मेहनत करते हैं, लेकिन पता नहीं क्यों हर पांच साल बाद हार जाते हैं.
राजस्थान में हर बार की तरह इस बार भी रिवाज कायम रही और सत्ता परिवर्तन हुआ. विधानसभा चुनावों में सत्ता पर काबिज कांग्रेस की हार हुई और बीजेपी ने अपनी सरकार बनाई. इस बीच कांग्रेस नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की चुनाव परिणामों के बाद पहली प्रतिक्रिया आई है. पायलट ने कहा कि हम हर बार खूब मेहनत करते हैं, लेकिन पता नहीं क्यों हर पांच साल बाद हम हार जाते हैं.
अपने विधानसभा क्षेत्र में जनता का आभार जताने टोंक आए सचिन पायलट ने कहा, सदन के भीतर और बाहर ना सिर्फ नई सरकार की जवाबदारी तय करेगें बल्कि सशक्त विपक्ष की भूमिका भी निभाएंगे.
बुधवार की रात एक सभा में पायलट ने कहा, चुनाव से पहले बीजेपी के कई बड़े-बड़े नेता दिल्ली से राजस्थान आए थे. उन नेताओं ने प्रदेश की जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे, ऐसे में हम उनसे कहेंगे कि वे अपने वादे पूरे करें. उन्होंने कहा, अभी तो नई सरकार अपना मंत्रिमंडल भी बना पाई है, लेकिन हम उसकी जवाबदारी तय करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे.
राजस्थान में सरकार की तस्वीर साफ, भजन लाल बने CM तो दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को डिप्टी की कमान
हम 70 की संख्या में हैं.. पायलट
पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा, "विपक्ष में बैठने के बावजूद हम कमजोर नहीं पड़ेंगे क्योंकि इस बार हम 70 की संख्या में जीत कर आए हैं. हालांकि ग्रामीणों को अपनी जीत के लिए आभार जताने आए पायलट अपनी पार्टी की हार का दर्द नहीं छिपा पाए और उनका यह दर्द उनकी ज़ुबां पर आ ही गया.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











