
पड़ोसी ने किडनैप कर मासूम को मार डाला, घर बनाने के लिए थी रुपयों की जरूरत
AajTak
बदलापुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं. यहां एक 9 साल के बच्चे को किडनैप कर उसकी हत्या कर दी गई. दरअसल, बच्चे को अगवा करने के बाद फिरौती मांगी गई थी, लेकिन फिरौती नहीं मिलने पर किडनैपर ने बच्चे की हत्या कर दी. बच्चे को अगवा उसके पड़ोसी ने ही किया था. आरोपियों को घर बनाने के लिए रुपयों की जरूरत थी. इसलिए ऐसी खौफनाक सजिश रची.
महाराष्ट्र के बदलापुर में होली के दिन एक परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा. दरअसल, एक नौ साल के बच्चे को बदमाशों ने किडनैप कर लिया था और परिवार वालों से फिरौती की मांग की थी. फिरौती नहीं मिलने पर बच्चे की हत्या कर दी गई. यह घटना बदलापुर ग्रामीण पुलिस थाना इलाके की है. होली के त्योहार के दिन इस घटना के कारण इलाके में सन्नाटा फैला हुआ है.
मृत बच्चे की पहचान इबाद बुबेरे (9) के रूप में की गई है. इस मामले में कुलगांव ग्रामीण थाने में अपहरण, फिरौती मांगने और हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने तीन घंटे के भीतर आरोपी दोनों भाइयों और उनके परिवार के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किए गए दोनों भाइयों की पहचान सलमान मौलवी और उसके भाई सफुआन मौलवी के रूप में की गई है.
पड़ोसियों ने दिया घटना को अंजाम मिली जानकारी के अनुसार बदलापुर के कुलगांव ग्रामीण थाने के गोरेगांव में मुदासिर बुबेरे नामक व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहता है. मुदासिर का उसी क्षेत्र में एक छोटी सी सिलाई की दुकान है. उसका 9 साल का बेटा इबाद चौथी कक्षा में पढ़ता था. वहीं आरोपी सलमान और सफुआन इबाद के घर के बगल में अपने परिवार के साथ रहता है.
घर बनाने के लिए थी पैसे की जरूरत आरोपी सलमान बदलापुर में गैराज में काम करता है और दूसरा आरोपी भाई वाइंडिंग का काम करता है. पुलिस के मुताबिक आरोपी के घर का निर्माण कार्य चल रहा था. इसलिए घर बनाने के लिए पैसों की जरूरत थी. इसलिए आरोपियों ने इबाद को किडनैप किया था.
नमाज पढ़ने गया बच्चा लौटकर नहीं आया रमजान का महीना शुरू है. इसलिए इबाद नियमानुसार शाम की नमाज पढ़ने गया था. लेकिन रात होने के बाद भी वह घर नहीं आया. रात नौ बजे के बाद भी इबाद घर नहीं आया तो उसके परिजनों ने आस-पड़ोस में खोजबीन शुरू की. इसी बीच इबाद के माता-पिता को एक गुमनाम कॉल आया. इसमें 25 लाख की फिरौती की मांग की गई.
फिरौती मांगे जाने के बाद डर गए थे माता-पिता फिरौती मांगे जाने के बाद डरे हुए माता-पिता ने इसकी सूचना कुलगांव ग्रामीण पुलिस को दी. इस पर जिला पुलिस अधीक्षक डीएस स्वामी के नेतृत्व में बदलापुर ग्रामीण पुलिस और क्राइम ब्रांच ने गोरेगांव इलाके में रात भर बच्चे की तलाश में जुटी रही.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











