
पठानकोट में महिला स्क्वाड्रन लीडर पर हमला, एयरफोर्स मेस में काम करने वाले सेवादार ने किया अटैक
AajTak
पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन में एक महिला स्क्वाड्रन लीडर पर हमला हुआ है. इस हमले में महिला के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं. पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी सेवादार को गिरफ्तार किया है. CCTV में पुलिस ने पाया कि मेस में काम करने वाले एक सेवादार ने ही महिला पर नुकीले हथियार से हमला किया. फिलहाल स्क्वाड्रन लीडर की हालत नाजुक बताई जा रही है. उन्हें बेहतर इलाज के चंडीगड़ रेफर किया गया है.
पंजाब के पठानकोट एयरफोर्स में तैनात महिला स्क्वाड्रन लीडर अर्शिता जयसवाल पर हमला हुआ है. एयरफोर्स मैस में काम करने वाले एक सेवादार ने महिला स्क्वाड्रन को लीडर को बुरी तरह से घायल कर दिया है. जानकारी के मुताबिक सेवादार ने तेज धार वाले नुकीले हथियार से महिला पर कई वार किए.
इस हमले में महिला के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं. पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी सेवादार को गिरफ्तार किया है. फिलहाल स्क्वाड्रन लीडर की हालत नाजुक बताई जा रही है. उन्हें बेहतर इलाज के चंडीगड़ रेफर किया गया है.
पूछताछ में जुटी पठानकोट पुलिस
पंजाब पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरु किए. पुलिस ने इसके आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया जो कि एयरफोर्स के ही मेस में बतौर सेवादार तैनात था. पठानकोट पुलिस अब उस सेवादार से पूछताछ कर रही है.
डीएसपी ने बताया पूरा मामला
इस बारे में बात करते हुए डीएसपी लखविंदर सिंह ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक महिला स्क्वाड्रन लीडर को किसी की ओर से तेजधार हथियार से जख्मी कर दिया गया है. पूरे मामले की जांच करने के बाद मेस का सेवादार ही महिला स्क्वाड्रन लीडर को जख्मी करने वाला निकला. जिसके चलते पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है और अगली कार्रवाई पुलिस की ओर से की जा रही है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











