
पटियाला, संगरूर और जालंधर में अपनों से ही घिरी कांग्रेस, पंजाब की अन्य 5 सीटों पर टिकट बंटवारा टाला
AajTak
पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री परनीत कौर, मौजूदा पार्टी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, पूर्व कांग्रेस प्रमुख सुनील जाखड़, श्याम सुंदर अरोड़ा, मनप्रीत सिंह बादल समेत कांग्रेस के कई जाने-माने चेहरे बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. राज कुमार चब्बेवाल आप आदमी पार्टी में शामिल हो गए और अब होशियारपुर से उसके लोकसभा उम्मीदवार हैं.
इस महीने की शुरुआत में कांग्रेस ने पंजाब की छह लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान किया था. इनमें से चार सीटों पर असंतोष पैदा होने के बाद पार्टी आलाकमान पंजाब की बाकी पांच लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के ऐलान में देरी कर रहा है. दिलचस्प बात यह है कि जिस पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में पंजाब की 13 में से आठ सीटें जीतीं और सबसे ज्यादा 40 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किया, वह 2024 में टिकटों की घोषणा करने से भी कतरा रही है.
पंजाब के तीन प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों पटियाला, संगरूर और जालंधर में भयानक असंतोष के कारण कांग्रेस बाकी सीटों पर माथापच्ची में जुटी है. पार्टी ने होशियारपुर और फरीदकोट के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. फरीदकोट से यामिनी गोमर और होशियारपुर से अमरजीत कौर को टिकट मिला है. कांग्रेस असंतोष से बचने के लिए कोई जोखिम नहीं उठा रही थी. आलाकमान को कई आवेदन मिलने के कारण इन दोनों सीटों पर टिकटें रुकी हुई थीं.
कभी कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले, पटियाला लोकसभा क्षेत्र में अंदरूनी कलह ने मौजूदा सांसद परनीत कौर के पार्टी छोड़ने और हाल ही में भाजपा में शामिल होने के बाद हाईकमान को चिंतित कर दिया है. कांग्रेस ने यहां से AAP छोड़कर पार्टी में शामिल होने वाले धर्मवीर गांधी को टिकट दिया है. पार्टी के स्थानीय नेताओं ने गांधी को बाहरी व्यक्ति करार दिया है और कहा है कि उनके साथ विश्वासघात किया गया है. कांग्रेस के करीबी सूत्रों का कहना है कि पार्टी आलाकमान ने राज्य के नेताओं से असंतोष खत्म करने को कहा है.
नवजोत सिद्धू के नेतृत्व वाले खेमे ने खुद को प्रचार से दूर किया
रविवार को हरदयाल सिंह कंबोज सहित असंतुष्ट नेताओं द्वारा आयोजित बैठक में राज्य कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग मौजूद रहे. धर्मवीर गांधी की उम्मीदवारी को जमीनी स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं को दरकिनार करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है. कांग्रेस के पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कंबोज ने खुलेआम कहा है कि पार्टी कार्यकर्ता परेशान हैं. पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के नेतृत्व वाले खेमे ने भी खुद को सक्रिय प्रचार से दूर कर लिया है. क्योंकि सिद्धू लगातार पंजाब में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा और पीसीसी अमरिंदर सिंह राजा वारिंग के नेतृत्व वाले दो गुटों के निशाने पर थे.
कांग्रेस की पंजाब इकाई में असंतुष्टियां केवल पटियाला तक ही सीमित नहीं हैं. जालंधर में पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को टिकट आवंटन ने पार्टी के पूर्व सांसद दिवंगत संतोख सिंह के परिवार को नाराज कर दिया है. उनकी पत्नी करमजीत कौर ने परिवार की 95 साल पुरानी कांग्रेस विरासत का त्याग कर दिया. वह भाजपा में शामिल हो गईं. उन्होंने 2023 में पार्टी के टिकट पर उपचुनाव लड़ा और हार गईं. गौरतलब है कि दिवंगत संतोष चौधरी का परिवार पिछले 95 साल से कांग्रेस से जुड़ा था.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








