
पटना से रांची तक नेटवर्क... NEET सॉल्वर्स गैंग कैसे करता है काम, कैसे ट्रैप में आते हैं डॉक्टर?
AajTak
सीबीआई ने सॉल्वर गैंग से जुड़े पटना एम्स के चार मेडिकल छात्रों को गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया था. इसके बाद गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में सुराग मिले. जांच का दायरा सात सूबों में फैल चुका है और अब तक 46 से ज्यादा आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
NEET पेपर लीक में पहली बार साफ हो गया है कि सॉल्वर्स गैंग ने एमबीबीएस के तेजतर्रार छात्रों का इस्तेमाल किया था. संजीव मुखिया के रिश्तेदार और खास गुर्गे रॉकी ने कुछ दूसरे लोगों के जरिये इन छात्रों तक पहुंच बनाई और पेपर सॉल्व कराया. लेकिन बड़ा सवाल यह है कि पैसे के लिए पेपर सॉल्व करने वाले इन छात्रों ने क्या यही पेपर आगे भी लीक किया. क्योंकि अगर ऐसा हुआ तो लीक बडे पैमाने पर होने का शक पैदा होता है.
बिहार में अब तक 5 मेडिकल छात्रों की पुलिस हिरासत से पेपर लीक की सारी कड़ियां जुड़ती जा रही हैं. जांच का दायरा सात सूबों में फैल चुका है और अब तक 46 से ज्यादा आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. सीबीआई यह पता लगाने में जुटी हुई है कि पेपर लीक में किसका क्या रोल था.
लालच की वजह से ट्रैप में आए डॉक्टर
जैसे-जैसे जांच मुकम्मल दिशा में बढी तो पांच मेडिकल स्टूडेंट गिरफ्त में आ गए और इनके तार पटना के एम्स और रांची के रिम्स से जुड़े हुए पाए गए. अब तक पटना एम्स के चार छात्र औऱ रांची रिम्स की एक मेडिकल छात्रा को सीबीआई ने हिरासत में ले लिया है और इनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है. ये सारी गिरफ्तारियां पेपर लीक के सबसे बडे खिलाड़ी संजीव मुखिया के भांजे रॉकी की गिरफ्तारी के बाद हुई हैं.
ये भी पढ़ें: NEET Paper Leak: CBI ने पटना एम्स के 4 डॉक्टर गिरफ्तार किए, पेपर सॉल्व करने का आरोप
रॉकी ने ही पेपर सॉल्व कराया और इसके लिए उसने सुरेंद्र नाम के शख्स को मददगार बनाया. सुरेंद्र ने ऐसे मेडिकल छात्रों का जुगाड़ किया जो पेपर सॉल्व कर पाएं. गिरफ्तार और हिरासत में लिए गए सभी छात्रों ने मान लिया है कि वो पेपर सॉल्व करने के मामले में शामिल थे और सुरेंद्र के संपर्क में थे. आशंका है कि इन डॉक्टर स्टूडेंट को बड़ी धनराशि का भुगतान किया था और लालच के कारण ही ये सॉल्वर्स गैंग का हिस्सा बन गए. पटना में भी गिरफ्तार चार छात्रों से लगातार सीबीआई पूछताछ कर रही है.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.








