
पटना यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव जारी, देर रात आएगा रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
AajTak
पटना यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव जारी है. दोपहर 2.30 बजे वोटिंग होगी जिसके बाद शाम तक रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी.
पटना विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव जारी है. 10 कॉलेजों और 4 संकायों में मतदान के लिए कुल 41 बूथ बनाए गए हैं. मतदान आज सुबह 8.30 बजे से जारी है , जो 2.30 बजे तक चलेगी. वहीं, मतगणना आज शाम 5 बजे से होगी. 6 राउंड में मतों की गिनती होगी और देर रात तक रिजल्ट की घोषणा होगी. आर्ट कॉलेज में मतगणना केंद्र बनाया गया.
पुलिस की तैनाती
सेंटर और बूथों पर विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए सभी 14 निर्वाचन क्षेत्रों के 41 मतदान क्रेंद्रों पर पुलिस फोर्स, क्विक फोर्स और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है. प्रशासन की ओर से सभी छात्रों को मतदान में हिस्सा लेने की अपील की है. इसके अलावा सभी बूथों पर सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं.
5 बजे से होगी मतगणना
मतदान के बाद शाम 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी. बता दें कि यह काउंटिंग 6 राउंड में पूरी होगी. सेंट्रल पैनल के हर पद के लिए अलग चिन्हों का यूज किया गया है. हर राउंड खत्म होने के बाद सेंट्रल पैनल रिजल्ट का ऐलान करेगी.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








