
पटना: पहले पत्नी और बेटी को बीच सड़क पर गोली मारी, फिर खुद भी कर ली खुदकुशी
AajTak
Panta News: पटना के अनीसाबाद क्षेत्र पुलिस कॉलोनी में राजीव ने अपनी पत्नी और बेटी को गोली मार दी. इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली.
बिहार की राजधानी पटना से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां राजीव नाम के एक शख्स ने बीच सड़क पर अपनी पत्नी और बेटी को गोली मार दी. इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली. एक ही परिवार में तीन लोगों की मौत से आसपास के लोग हैरान रह गए.
यह घटना पटना के अनीसाबाद क्षेत्र पुलिस कॉलोनी का है. राजीव ने अपनी पत्नी और बेटी को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली. इस घटना से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि यह परिवार एक पूर्व आईजी के घर में किराए पर रहता था.
जानकारी के मुताबिक, राजीव कुमार की पहली पत्नी की मौत हो गई थी, जिसके बाद उसने अपनी साली शशि प्रभा से शादी की थी. राजीव की दूसरी पत्नी ने भी कुछ समय पहले तलाक दे दिया था. बताया जा रहा है कि बेटी संस्कृति के साथ भी राजीव के रिश्ते अच्छे नहीं थे. बेटी अपने पिता के साथ नहीं रहना चाहती थी.
पटना एसएसपी मानव जीत सिंह जिलों के मुताबिक, यह वारदात गुरुवार दोपहर की है. फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी गई है. तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया है. आगे की कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











