
पटना: जलमग्न हुआ रामनगर दियारा, पुल पर शरण ले रहे पीड़ित, नहीं मिली सरकारी राहत
AajTak
मनोज कुमार की पत्नी ने आजतक से बातचीत के दौरान बताया कि किस तरीके से उनके गांव और घर में पानी भर गया है जिसकी वजह से उन लोगों को अपना घर छोड़कर पुल पर आकर शरण लेना पड़ा है. उन्होंने सरकार से पर्याप्त मदद नहीं मिलने को लेकर भी अपनी नाराजगी व्यक्त की है.
मनोज कुमार जो पटना के अथमलगोला प्रखंड अंतर्गत रामनगर दियारा के निवासी हैं, वह अपनी पत्नी और पांच छोटे-छोटे बच्चों के साथ पिछले 15 दिनों से खानाबदोश की जिंदगी जीने को मजबूर हैं. बिहार में गंगा ने जो तांडव मचाया है उसकी वजह से रामनगर दियारा पूरी तरीके से जलमग्न हो चुका है और हजारों की आबादी आज उस पुल पर ठिकाना बनाए हुए हैं, जिसका इस्तेमाल वह कभी अपने गांव आने जाने के लिए किया करते थे.
तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.









