
पटना कोर्ट में बम की धमकी के बाद नहीं हो सकी पप्पू यादव की बेल पर सुनवाई
AajTak
पटना सिविल कोर्ट को आज एक मेल के माध्यम से बम धमकी मिली है जिसमें परिसर में तीन RDX IEDs होने का दावा किया गया. सुरक्षा कारणों से कोर्ट परिसर को खाली कराया गया. इस बीच, पप्पू यादव की जमानत सुनवाई टाल दी गई है.
पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. ऐसे में कोर्ट का कैंपस खाली कराया जा रहा है. आज पप्पू यादव की जमानत को लेकर सिविल कोर्ट में सुनवाई होनी थी. लेकिन बम की धमकी के बाद सुनवाई टाल दी गई है. अब सुनवाई होने तक पप्पू यादव बेऊर जेल में ही रहेंगे.
सिविल कोर्ट को आज एक मेल रिसीव हुआ जिसमें परिसर में 3 RDX IEDS रखे होने का दावा किया गया. इससे पहले आज सुबह दिल्ली के 9 बड़े स्कूलों को भी बम की धमकी मिली थी. एक इमेल में संसद को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी.
बता दें कि पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को पुलिस ने 31 साल पुराने एक मामले में गिरफ्तार किया है. उन पर किराये के घर पर कब्जा करने का आरोप है और इसी मामले में आज उनकी जमानत अर्जी पर सुनवाई होनी थी.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बम स्क्वाड मौके पर पहुंची
पुलिस ने ली स्कूलों की तलाशी
स्कूलों में बम होने की जानकारी मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंची. सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल खाली कराए गए और स्कूल की तलाशी ली गई.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








