
पटना-कोटा एक्सप्रेस में यात्रियों की तबियत बिगड़ी, 2 लोगों की मौत, 6 की हालत गंभीर
AajTak
पुलिस के मुताबिक 90 लोगों का जत्था छत्तीसगढ़ से तीर्थयात्रा के लिए ट्रेन से रवाना हुआ था. इसी जत्थे में शामिल कुछ लोग असहज महसूस करने लगे. इनमें से 2 लोगों की हालत बिगड़ने पर उन्होंने दम तोड़ दिया, जबकि 6 लोगों की हालत गंभीर हो गई.
आगरा में रविवार को पटना से कोटा जा रही पटना-कोटा एक्सप्रेस ट्रेन में दो यात्रियों की मौत हो गई और छह बीमार हो गए. यात्रियों की मौत की वजह डिहाइड्रेशन बताई जा रही है. आगरा रेलवे आगरा मंडल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि डॉक्टरों ने जांच के बाद पाया है कि डिहाइड्रेशन के चलते मरीजों की जान गई है.
पुलिस के मुताबिक 90 लोगों का जत्था छत्तीसगढ़ से तीर्थयात्रा के लिए ट्रेन से रवाना हुआ था. इसी जत्थे में शामिल कुछ लोग असहज महसूस करने लगे. इनमें से 2 लोगों की हालत बिगड़ने पर उन्होंने दम तोड़ दिया, जबकि 6 लोगों की हालत गंभीर हो गई. इसके चलते ट्रेन में चीख-पुकार मच गई. इनमें से 5 लोगों को आगरा के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करागा गया है. जबकि एक मरीज को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था.
वहीं, आगरा रेलवे आगरा मंडल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पटना कोटा एक्सप्रेस से मरीजों की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली थी. इसके बाद मौके पर टीम भेजी गई. 2 यात्रियों की मौत हो गई है और 5 यात्री अस्पताल में भर्ती हैं. डॉक्टर के मुताबिक मौत का कारण डिहाइड्रेशन है.
आगरा, उत्तर प्रदेश | रेलवे आगरा मंडल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र सिंह ने बताया, ''पटना कोटा एक्सप्रेस से सूचना मिली थी। टीम भेजी गई। 2 यात्रियों की मौत हो गई है और 5 यात्री अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टर के मुताबिक मौत का कारण डिहाइड्रेशन है।" (20.08) pic.twitter.com/rVmdoceA3Q
आगरा डिवीजन के उत्तर मध्य रेलवे के पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने समाचार एजेंसी को बताया कि यात्रियों के बीमार पड़ने के बारे में रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर एक कॉल प्राप्त हुई थी. यात्री एसी कोच में थे. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर करीब 62 साल की एक महिला और करीब 65 साल के एक पुरुष को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. एक ही जत्थे के 5 यात्रियों का (अस्पतालों में) इलाज किया जा रहा है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










