
पकड़ौआ विवाह के बाद भागा दूल्हा, प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिले लड़के की करा दी शादी
AajTak
मुजफ्फरपुर में मां का इलाज कराने पहुंची लड़की से कंपाउंडर को प्यार हो गया. इसके बाद 6 महीने तक दोनों छिप-छिपकर मिलते रहे. इसी बीच युवक प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया, जहां परिजनों ने आपत्तिजनक स्थिति में दोनों को देख लिया. इसके बाद गांव वालों ने शादी करा दी, लेकिन शादी के कुछ ही घंटों के बाद युवक दुल्हन को छोड़कर फरार हो गया.
बिहार के मुजफ्फरपुर के सकरा क्षेत्र में धोखेबाज प्रेमी की करतूत सामने आई है. बताया जा रहा है कि मां का इलाज कराने आई युवती को प्रेमजाल में फंसाकर बीते 6 महीने से युवक उससे चुपके-चुपके मिलता रहा. इसी बीच वह रात में प्रेमिका के घर पहुंच गया. प्रेमिका के परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया. इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने पकड़कर दोनों की शादी करवा दी.
दरअसल, मुजफ्फरपुर के सकरा क्षेत्र की लड़की अपनी मां के इलाज के लिए समस्तीपुर के एक अस्पताल पहुंची थी. वहां उसकी मुलाकात समस्तीपुर के बघौनी के रहने वाले गोलू कुमार से हुई . गोलू अस्पताल में कंपाउंडर का काम करता था. दोनों में प्रेम हो गया और परिवार वालों से छिप-छिपकर मिलने लगे.
सोमवार को गोलू प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो परिजनों ने दोनों को देख लिया. इसके बाद गांव से लेकर थाने तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. थाने में लड़की पक्ष शादी करने की बात पर अड़ गया. इसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को शादी के लिए राजी किया. इसके बाद देर रात युवक लड़की के घर पहुंचा और लड़की के साथ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी कर ली.
शादी के बाद मौका देख फरार हो गया युवक
शादी के कुछ देर बाद ही जब लड़की पक्ष के लोग विदाई की तैयारी कर रहे थे तो मौका देख युवक फरार हो गया. जब इस बात की भनक लड़की के परिजनों को लगी तो फिर बवाल मच गया. आनन-फानन में लोग लड़के को ढूंढ़ने लगे, लेकिन कुछ पता नहीं चला.
इस मामले में रामपुर कृष्ण पंचायत के मुखिया मनोज कुमार ने कहा कि मामले में पंचायत के बाद जब लड़के ने लड़की से शादी के लिए हामी भर दी तो देर रात हिंदू रीति रिवाज के अनुसार दोनों की शादी कराई गई, लेकिन महज कुछ ही घंटों बाद लड़का अचानक फरार हो गया, जिसकी खोजबीन की जा रही है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








