
पंजाब: CBI ने रूपनगर के DIG हरचरण सिंह भुल्लर को किया गिरफ्तार, तीन ठिकानों पर छापेमारी
AajTak
सीबीआई ने पंजाब पुलिस के रूपनगर (रोपड़) रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को कथित भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया है. मोहाली स्थित कार्यालय से गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने उनके तीन ठिकानों पर छापेमारी की.
सीबीआई ने पंजाब पुलिस के DIG, रूपनगर रेंज हरचरण सिंह भुल्लर को भ्रष्टाचार के एक कथित मामले में गिरफ्तार किया है. सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई की यह कार्रवाई फतेहगढ़ (मंडी-गोबिंदगढ़ क्षेत्र) के एक स्क्रैप डीलर की शिकायत के बाद शुरू की गई जांच का हिस्सा है.
सीबीआई ने भुल्लर को मोहाली स्थित उनके कार्यालय से गिरफ्तार किया. इस मामले में एक बिचौलिए को भी हिरासत में लिया गया है. एजेंसी ने भुल्लर से जुड़े तीन ठिकानों- कार्यालय, आवास और एक अन्य जगह पर छापेमारी की.
सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद भुल्लर को पूछताछ के लिए पंचकूला ले जाया गया, जहां उनसे कई घंटे सवाल-जवाब किए गए. बाद में उन्हें वापस चंडीगढ़ स्थित सीबीआई कार्यालय लाया गया.
इस बीच, पंजाब पुलिस के IG (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने चंडीगढ़ के सेक्टर-30 स्थित सीबीआई कार्यालय का दौरा किया. सीबीआई की रेडिंग टीम में पंजाब पुलिस का कोई अधिकारी शामिल नहीं था, ताकि जांच पूरी तरह स्वतंत्र और निष्पक्ष रहे.
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने फिलहाल चल रही जांच पर कोई टिप्पणी करने से इनकार किया है.
कौन हैं भुल्लर?

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.








