
पंजाब से PAK गुरुद्वारों के दर्शन के लिए गई 52 वर्षीय महिला ने किया धर्म परिवर्तन, फिर कर ली शादी
AajTak
पाकिस्तान में गुरुद्वारों के दर्शन के लिए एक महिला 4 नवंबर को पंजाब से गई हुई थी. जिसे 13 नवंबर को लौटना था. लेकिन वह भारत नहीं लौटी और धर्म परिवर्तन कर लिया व एक मुस्लिम व्यक्ति से शादी कर ली. इसकी जानकारी तब लगी, जब महिला का एक वीडियो सामने आया.
पाकिस्तान में गुरुद्वारों के दर्शनों के लिए गई एक भारतीय महिला जत्थे से कहीं गायब हो गई थी. कपूरथला की रहने वाली 52 वर्षीय महिला का नाम सरबजीत कौर है. 4 नवंबर को गुरु नानक देव के 555वें प्रकाश पर्व को मनाने के लिए सरबजीत कौर सिख श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ पाकिस्तान गई थी. लेकिन वापस लौटते समय वो जत्थे के साथ नहीं थी और ना ही वो भारत वापिस लौटी. जिसके बाद भारतीय इमीग्रेशन ने तुरंत ही पंजाब पुलिस को सूचित किया.
13 नवंबर को लौटना था भारत
सरबजीत कौर को 13 नवंबर को भारतीय जत्थे के साथ वापिस लौटना था लेकिन ये महिला अचानक से पाकिस्तान में लापता हो गई. अब इस मामले को लेकर पाकिस्तान का एक निकाहनामा सामने आया है.
यह भी पढ़ें: फुरकान ने प्रेमजाल में फंसाया, धर्म परिवर्तन और निकाह का दबाव... इंकार करने पर फैमिली को पीटा
जिसमें लिखा गया है कि सरबजीत कौर ने इस्लाम धर्म अपना लिया है और उसने पाकिस्तान के शेखपुरा के नयी आबादी इलाके के रहने वाले नासिर हुसैन से निकाह कर लिया है. निकाहनामे के मुताबिक सरबजीत कौर ने मुस्लिम धर्म अपना कर अपना नाम नूर रख लिया है.
पति 30 साल से इंग्लैंड में रह रहा है

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








