
पंजाब से अमेरिका का पूरा डंकी रूट, इन 10 देशों से होते हुए 'अमेरिकन' बनने का सपना बुन रहे भारतीय
AajTak
पंजाब वापस लौटे 31 में से कम से कम 29 लोगों ने पुलिस को दिए बयान में आपबीती बताई है, जिसमें मैक्सिको के रास्ते अमेरिका पहुंचने के लिए अपनाई गई प्रक्रिया का ब्यौरा दिया गया है. उनके बयानों से पता चलता है कि वे कैसी-कैसी मुश्किलों को पार कर अमेरिका में दाखिल हुए थे.
अमेरिका में ट्रंप प्रशासन आने के बाद वहां से लगातार अवैध प्रवासियों को उनके मुल्क वापस भेजा रहा है. इस कड़ी में बीती 5 फरवरी को 104 भारतीयों को लेकर अमेरिकी वायुसेना के विमान ने टेक्सास से सीधे अमृतसर की उड़ान भरी. अमृतसर उतरने वाले अवैध प्रवासियों में 31 अकेले पंजाब से थे और वापस लौटे भारतीय के बयानों के आधार पर अमेरिका जाने के डंकी रूट का पता लगाया गया है. साथ ही ये भी पता चला कि वे किन मुश्किलों से होकर अवैध तरीके से अमेरिका में दाखिल हुए थे.
डंकी रूट पर मौत से सामना!
'अमेरिकन ड्रीम' को पूरा करने के लिए इन भारतीयों ने घने जंगलों, बर्फीले मौसम, नकाबपोश लुटेरों, बलात्कारियों, जहरीले सांप, जख्म, भूख और हत्या की धमकियों का सामना किया. यह सब उन्होंने सिर्फ अमेरिकन ड्रीम की चाहत में किया. लेकिन उनके सपने ज़्यादा दिन नहीं टिके. अमेरिका पहुंचने के कुछ ही हफ़्तों के भीतर अधिकारियों ने उन्हें पकड़ लिया और 5 फरवरी को हथकड़ी लगाकर सैन्य विमान से वापस भारत भेज दिया.
पंजाब से 31 में से कम से कम 29 लोगों ने पुलिस को दिए बयान में अपनी आपबीती बताई है, जिसमें मैक्सिको के रास्ते अमेरिका पहुंचने के लिए अपनाई गई प्रक्रिया का ब्यौरा दिया गया है. उनके बयानों से पता चलता है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ कानूनी तरीके से भारत से निकले थे.
अमेरिका जाने वाले भारतीयों की संख्या में इजाफा
दक्षिण अमेरिका पहुंचने के लिए उनका पहला पड़ाव आसान वीजा नियमों वाले देश थे. उनमें से कम से कम आठ दुबई में उतरे, आठ स्पेन में, पांच इटली में, चार ब्रिटेन में और एक-एक ब्राज़ील, गुयाना, फ़्रांस और सूरीनाम में. 'डंकी रूट', जो बेहद खतरनाक यात्राओं के लिए कुख्यात है. ये रूट दशकों से अस्तित्व में है, लेकिन 2023 में आई शाहरुख खान की फिल्म डंकी की रिलीज और अमेरिका पहुंचने के लिए इस रूट का इस्तेमाल करने वाले कई भारतीयों को वापस भेजने के बाद इस पर ज्यादा चर्चा हो रही है.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.









