
पंजाब सरकार को क्लीन बोल्ड करेंगे अमरिंदर सिंह? कैप्टन के पास अब बचा है एक विकल्प
Zee News
कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) ने चंडीगढ़ पहुंचते ही साफ कह दिया कि वो कांग्रेस में तो नहीं हैं, लेकिन उन्होंने बीजेपी भी जॉइन नहीं की है. यानी हमारा जो आंकलन था, वो सही साबित हुआ.
नई दिल्ली: दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) ने ये साफ कर दिया कि वो बीजेपी जॉइन नहीं करेंगे. अमित शाह (Amit Shah) से बुधवार को उनकी मुलाकात के बाद इस तरह की राजनीतिक अटकलें थीं कि वो बीजेपी में जा सकते हैं, लेकिन हमने आपको बताया था कि ऐसा नहीं होगा, क्योंकि असली रणनीति इससे कहीं आगे की है. बीजेपी चाहती है कि पहले अमरिंदर सिंह की छवि पंजाब के किसानों के सबसे मजबूत प्रतिनिधि के तौर पर चमकाई जाए और फिर उनसे किसानों के साथ बातचीत में मध्यस्था कराई जाए. शायद यही वजह है कि आज चंडीगढ़ पहुंचते ही उन्होंने साफ कह दिया कि वो कांग्रेस में तो नहीं हैं, लेकिन उन्होंने बीजेपी भी जॉइन नहीं की है. यानी हमारा जो आंकलन था, वो सही साबित हुआ.
हमने पहले ही बता दिया था कि अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) के पास तीन विकल्प हैं. पहला वो बीजेपी में शामिल हो जाए और बीजेपी उनके नेतृत्व में ही पंजाब का चुनाव लड़े. दूसरा वो पंजाब में अपनी क्षेत्रीय पार्टी बना लें और चुनाव के बाद बीजेपी इस पार्टी को समर्थन दे दे या चुनाव से पहले गठबंधन कर ले. और तीसरा कैप्टन बीजेपी ज्वाइन कर लें और बीजेपी उन्हें केंद्र में मंत्री बना दें. उदाहरण के लिए कृषि मंत्री उन्हें बना दिया जाए.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










