
पंजाब में 5 लाख रुपये रिश्वत ले रहे थे DIG, सीबीआई ने किया गिरफ्तार
AajTak
रोपड़ में सीबीआई ने एक डीआईजी रैंक के अधिकारी को पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. सूत्रों के मुताबिक अधिकारी एक मामले में राहत देने के बदले रकम मांग रहे थे. सीबीआई ने पूर्व सूचना पर ट्रैप बिछाया और उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया. गिरफ्तारी के बाद उनके आवास और दफ्तर पर छापेमारी की जा रही है.
पंजाब के रोपड़ जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एक डीआईजी रैंक के अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. अधिकारी पर एक मामले में राहत देने के एवज में पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है.
रंगे हाथों पकड़े गए डीजीआई
सीबीआई को लंबे समय से इस अधिकारी के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं कि वह मामलों में राहत देने के बदले रिश्वत मांगते हैं. इसी सूचना के आधार पर सीबीआई ने ट्रैप (Trap) की योजना बनाई. जब अधिकारी ने पांच लाख रुपये की रिश्वत ली, उसी दौरान सीबीआई की टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया.
केस में राहत देने के लिए मांग रहे थे पैसे
सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई पूरी गोपनीयता के साथ की गई. जैसे ही अधिकारी ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से नकदी के बंडल भी बरामद हुए हैं.
गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीम ने डीआईजी के दफ्तर और आवास दोनों जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया है. जांच एजेंसी को शक है कि उनके पास से भ्रष्टाचार से अर्जित संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज भी मिल सकते हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.








