
पंजाब में नए Jallianwala Bagh Smarak का हुआ उद्घाटन, पीएम Narendra Modi ने बताया देश का प्रेरणा स्थल
Zee News
पंजाब में अमृतसर के जलियांवाला बाग में करीब 102 साल पहले शहीद हुए लोगों की याद में नए स्मारक का निर्माण किया गया है. पीएम नरेंद्र मोदी ने इस स्मारक का उद्घाटन कर देश की धरोहर बताया है.
नई दिल्ली: पंजाब में अमृतसर के जलियांवाला बाग में करीब 102 साल पहले शहीद हुए लोगों की याद में नए स्मारक का निर्माण किया गया है. पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को इस स्मारक का उदघाटन किया. पीएम मोदी ने कहा, 'जलियांवाला बाग नरसंहार से पहले स्थान पर पवित्र बैसाखी के मेले लगते थे. इसी दिन गुरु गोविंद सिंह जी ने सरबत दा भला की भावना के साथ खालसा पंथ की स्थापना की थी. आजादी के 75वें साल में जलियांवाला बाग का ये नया स्वरूप देशवासियों को इस पवित्र स्थान के इतिहास के बारे में, इसके अतीत के बारे में बहुत कुछ जानने के लिए प्रेरित करेगा.'
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










