
पंजाब में कोविशील्ड वैक्सीन खत्म, एक दिन का रह गया स्टॉक, सीएम अमरिंदर ने लगाई केन्द्र से गुहार
ABP News
मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कोविड संबंधी एक समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे राज्य के लिए टीकों का कोटा बढ़ाने के लिए केंद्र के साथ काम करते रहें.
पंजाब में कोरोना वायरस टीका कोविशील्ड के खत्म होने और कोवैक्सीन का भंडार सिर्फ एक दिन का बचने के बीच मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को केंद्र से इनकी आपूर्ति बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया. मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. राज्य में कोविड टीकों की आपूर्ति में वृद्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां शुक्रवार को सप्ताहांत तथा रात का कर्फ्यू हटा लिया गया तथा कॉलेज, सिनेमा हॉल, मॉल, रेस्तरां, बार और जिम उन लोगों के लिए फिर से खोलने की अनुमति दी, जिन्होंने टीके की कम से कम एक खुराक ली है.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












