
पंजाब: नौकरी दिलाने के बहाने पुलिस अफसर ने किया रेप, नेशनल एथलीट के आरोपों से हड़कंप
AajTak
लुधियाना से एक रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां पर एक महिला वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी ने पंजाब पुलिस के अफसर पर स्पोर्ट्स कोटा से सरकारी नौकरी दिलाने के बहाने से होटल में कई बार रेप किया. अब इस मामले की जांच की जा रही है.
पंजाब के लुधियाना से एक रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पर एक महिला ने आरोप लगाया है कि पुलिस ऑफिसर ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके साथ लंबे समय तक दुष्कर्म किया. Punjab: A national weightlifting player has accused a police official of raping her several times on the pretext of getting her a govt job in sports quota, in Ludhiana. "Appropriate action will be taken after verifying the allegations," ADCP Pragya Jain said yesterday. pic.twitter.com/XYzVt2s1WG ऑफिसर पर लगे इस गंभीर आरोप के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है. पीड़िता महिला नेशनल वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी है और उसने पुलिस कमिश्नर से इंसाफ की गुहार लगाई है. वरिष्ठ अधिकारी इस मामले की गंभीरता से जांच की बात कर रहे हैं.
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









