
पंजाब: तरन तारन उपचुनाव में हरमीत संधू होंगे AAP के उम्मीदवार, सीएम भगवंत मान ने किया ऐलान
AajTak
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हरमीत सिंह संधू को तरनतारन उपचुनाव के लिए AAP का उम्मीदवार घोषित किया. ये सीट कश्मीर सिंह सोहल के निधन से खाली हुई थी. संधू तीन बार विधायक रह चुके हैं और जुलाई में AAP में शामिल हुए थे.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को पूर्व विधायक हरमीत सिंह संधू को आगामी तरणतारन विधानसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) का उम्मीदवार घोषित किया. तरणतारन सीट जून में AAP विधायक कश्मीर सिंह सोहल के निधन के कारण खाली हुई थी, लिहाजा इस सीट पर चुनाव होना है, हालांकि इलेक्शन कमीशन ने अभी तक उपचुनाव की तारीख की घोषणा नहीं की है.
सीएम मान शुक्रवार को तरणतारन में ग्रामीण लिंक रोड निर्माण परियोजना के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि हरमीत संधू आपका चुनावी विकल्प हैं. उन्होंने आश्वासन दिया कि संधू की जीत से क्षेत्र का विकास तेज़ होगा और स्थानीय मांगों को प्राथमिकता दी जाएगी.
बता दें कि हरमीत संधू इस सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं. वे 2002 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुने गए थे. 2007 और 2012 में वे शिरोमणि अकाली दल के टिकट पर जीत हासिल कर चुके हैं. हालांकि 2017 और 2022 में वे चुनाव हार गए. हरमीत सिंह संधू ने जुलाई में AAP का दामन थामा था.
सीएम भगवंत मान ने जनता से अपील की कि वे संधू को भारी समर्थन दें और AAP के विकास-केंद्रित और भ्रष्टाचार-मुक्त शासन के एजेंडे को स्वीकार करें.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.










