
पंजाब जीत का इफेक्ट, हरियाणा में BJP-कांग्रेस-INLD के कई दिग्गज AAP में शामिल
AajTak
बीजेपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और गुरुग्राम के पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल, पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सैनी, कांग्रेस के पूर्व मंत्री बिजेंद्र सिंह समेत कई नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं.
पंजाब चुनाव में प्रचंड जीत के साथ सत्ता पर काबिज होने जा रही आम आदमी पार्टी (AAP) की नजरें अब अन्य राज्यों में पार्टी के विस्तार पर हैं. पंजाब में पार्टी की जीत का असर अब हरियाणा में भी नजर आने लगा है. हरियाणा में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस के कई नेताओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है.
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बीजेपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और गुरुग्राम के पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल, पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सैनी, कांग्रेस के पूर्व मंत्री बिजेंद्र सिंह को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई. समालखां के पूर्व विधायक रविंद्र कुमार, बसपा के जावेद अहमद, कांग्रेस की किसान सेल के पंजाब प्रभारी जगत सिंह, अमनदीप सिंह, ब्रह्म सिंह गुर्जर, परमिंदर सिंह गोल्डी, करन सिंह तंवर, खैमी ठाकुर, सरदार आजाद सिंह, गुरलाल सिंह भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं.
हरियाणा के दूसरे दलों के नेताओं को आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने के बाद दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दावा किया कि वहां भी जल्द चुनाव हो जाएं तो हमारी सरकार बन जाएगी. पंजाब और दिल्ली के लोगों ने परिवर्तन करके दिखाया है. हरियाणा में भी परिवर्तन होगा. आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने दावा किया है कि हरियाणा भी चाहता है कि परिवर्तन हो.
इससे पहले, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता, एनडी गुप्ता और पंकज गुप्ता ने अन्य दलों से आए नेताओं को आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई. गौरतलब है कि दिल्ली के बाद पंजाब चुनाव में जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी अन्य राज्यों में विस्तार पर फोकस कर रही है. पंजाब के मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद भगवंत मान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ गुजरात में रोड शो करने वाले हैं.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









