
पंजाब: जालंधर में दिन-दहाड़े लूटा बैंक, हथियार दिखाकर ले गए 13 लाख रुपये
AajTak
पंजाब के जालंधर में बैंक लूट का मामला सामने आया है. यहां दिन-दहाड़े 3 लुटेरों ने हथियार के बल पर बैंक से 13 लाख रुपये लूट लिए. घटना यूको बैंक में लूट की है.
पंजाब के जालंधर में 3 लुटेरों ने दिन-दहाड़े एक बैंक में 13 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया. लुटेरों ने यूको बैंक की एक ब्रांच में कैशियर को हथियार दिखाकर डराया और वहां से पैसे लेकर चंपत हो गए. घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है. मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं.
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तीनों लुटेरों ने अपने चेहरे ढंके हुए थे. वारदात को अंजाम देते समय एक लुटेरा गेट पर खड़ा रहा. एक कैश काउंटर की ओर गया और तीसरा पिस्टल हवा में लहरा कर गोली चलाने की धमकी देता रहा. लूट के वक्त बैंक में कई लोग मौजूद थे और वो इस घटना से डर गए. वो जहां खड़े थे, वहीं बैठ गए. लूट की सूचना मिलते ही थाना आठ की पुलिस मौके पर पहुंच गई. बाद में डिप्टी पुलिस कमिश्नर बलविंदर सिंह रंधावा और सीआईए स्टाफ की टीम भी बैंक पहुंच गई. पुलिस अब छानबीन में जुट गई है.
इस बारे में बलविंदर सिंह रंधावा का कहना है कि लुटेरों ने कैशियर से पैसे लूटे और भाग गए. लूट कितने रुपये की हुई, अभी इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं लूट के दौरान बैंक में मौजूद ग्राहक विनोद कुमार ने बताया कि 3 लुटेरे बैंक के अंदर आए. उनमें से दो के पास हथियार मौजूद थे. एक ने पिस्तौल तानकर बैंक में मौजूद लोगों से सोना उतारने के लिए कहा. वहीं एक मैडम की चैन और रिंग उतार ली. साथ ही 13 लाख रुपए की नगदी लेकर फरार हो गए.
(परमजीत सिंह की रिपोर्ट)

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.








