
पंजाब के बाद हरियाणा भी जताएगा चंडीगढ़ पर अपना हक, CM खट्टर ने बुलाया विधानसभा का विशेष सत्र
AajTak
चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा दोनों की राजधानी है और दोनों राज्यों के बीच इसे लेकर विवाद भी है. चंडीगढ़ में ही पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट है. प्रशासनिक ढांचा भी वही है. चंडीगढ़ पर पंजाब में मिलाने का प्रस्ताव विधानसभा में पास हो गया है. अब हरियाणा सरकार भी इस कुछ इसी तरह का प्लान कर रही है.
पंजाब के बाद अब हरियाणा भी राजधानी चंडीगढ़ (Chandigarh) पर अपना हक जताने की तैयारी कर रहा है. रविवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Chief Minister Manohar Lal Khattar) के आवास पर इस संबंध में बैठक हुई.
बैठक के बाद 5 अप्रैल को हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की बात कही जा रही है. माना जा रहा है कि पंजाब की तरह 5 अप्रैल को हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र में मनोहर लाल खट्टर सरकार चंडीगढ़ को लेकर प्रस्ताव जारी कर सकती है. दरअसल 1 अप्रैल को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधानसभा के एक दिन के विशेष सत्र के दौरान चंडीगढ़ को पंजाब में मिलाने का प्रस्ताव सदन के पटल पर रखा था.
विधानसभा सत्र को संबोधित करते हुए सीएम भगवंत मान ने कहा था, मैं चंडीगढ़ को तुरंत पंजाब में शामिल करने का प्रस्ताव रखता हूं जिस पर सदन ने टेबल बजाकर अपनी सहमति दी थी. चंडीगढ़ फिलहाल पंजाब और हरियाणा दोनों की राजधानी है. चंडीगढ़ को पंजाब में शामिल करने का प्रस्ताव पेश करते हुए सीएम भगवंत मान ने कहा- आपसी भाईचारा के साथ जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मैं ए्क बार फिर चंडीगढ़ को पंजाब में शामिल करने का प्रस्ताव रखता हूं. उन्होंने कहा था कि सदन राज्य सरकार को सिफारिश करती है कि वो केंद्र सरकार से चंडीगढ़ को तुरंत पंजाब में शामिल करने का अनुरोध करे.
अमित शाह ने चंडीगढ़ को लेकर किया था बड़ा ऐलान कुछ दिनों पहले ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ऐलान किया था कि केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों पर केंद्र के नियम लागू होंगे ना कि पंजाब के नियम लागू होंगे.
पंजाब और हरियाणा के बीच चंडीगढ़ का बंटवारा चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों की राजधानी कैसे बना इसके इतिहास पर नजर डालेंगे तो पता चलेगा कि 1947 में जब भारत और पाकिस्तान का बंटवारा हुआ था, तब पंजाब का एक बड़ा हिस्सा पाकिस्तान में चला गया था. उस समय पंजाब की राजधानी लाहौर थी जो अब पाकिस्तान में है. लेकिन भारत में रह गए पंजाब को एक नई राजधानी चाहिए थी. उस वक्त विचार और विमर्श के बाद 1952 में तय हुआ था कि चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा दोनों की राजधानी कहलाएगी.
ये भी पढ़ें

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









