
पंजाब: आप नेता अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, एक पिस्टल और चार देसी कट्टे बरामद
AajTak
खन्ना पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो बॉर्डर के जरिए हथियार मंगाकर गैंगस्टरों को सप्लाई करता था. इस गिरोह के तीन मेंबर गिरफ्तार किए गए हैं. इस गिरोह का संबंध गैंगस्टर सुखप्रीत बुड्ढा के साथ है. वहीं, गिरोह के तीन सदस्यों में से एक दीपक गोयल आम आदमी पार्टी का यूथ नेता है.
पंजाब के लुधियाना में खन्ना पुलिस ने आम आदमी पार्टी के यूथ नेता दीपक गोयल सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 6 हथियार, 22 राउंड गोली और दो गाड़ियां बरामद हुई हैं. बताया जा रहा है कि दीपक गोयल एक साल पहले ही चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी इंचार्ज जरनैल सिंह और विधायक मनविंदर सिंह गियासपुरा की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुआ था.
खन्ना के एसएसपी दयामा हरीश कुमार ओम प्रकाश के मुताबिक, सबसे पहले जिला मलेरकोटला के रहने वाले आकाशदीप सिंह को 9 एमएम विदेशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया था. इस विदेशी पिस्टल को रखने की इजाजत केवल अधिकारियों को ही है. इस कारण पुलिस को शक है कि यह हथियार देश के बाहर से मंगया गया था.
गैंग से पूछताछ में पता चला कि दीपक के पास है अवैध हथियार
पुलिस पूछताछ में पता चला कि परमिंदर सिंह के लोगों से आकाशदीप ने हथियार मंगवाए थे. इसके बाद पुलिस ने छापा मारकर परमिंदर को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की कड़ी पूछताछ में परमिंदर ने बताया कि दीपक गोयल के पास बड़ी मात्रा में हथियार हैं. इसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करके दीपक गोयल को गिरफ्तार कर लिया.
कई लोगों को मारने की थी प्लानिंग- एसएसपी
बताया जा रहा है कि कथित दोषी दीपक गोयल ने स्वीकार किया है कि उसने एक साल पहले आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी. वह पार्टी के लिए सियासी काम भी कर रहा था. मामले में एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए लोगों का संबंध सुखप्रीत बुड्ढा गैंगस्टर के साथ निकला है. इन लोगों ने कई लोगों को मारने की प्लानिंग की थी, जिसका खुलासा नहीं किया जा सकता है. आकाशदीप और परमिंदर सिंह के खिलाफ पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







