
पंजाबः भगवंत मान सरकार ने पुलिस महकमे में किया बड़ा फेरबदल, तीन बड़े शहरों के कमिश्नर बदले
AajTak
पंजाब में पुलिस महकमें में फेरबदल किए गए हैं. प्रदेश सरकार ने तीन बड़े शहरों के कमिश्नर बदलने के साथ ही 5 जिलों के SSP भी बदल दिए हैं. इतना ही नहीं हाल ही में प्रदेश सरकार ने उपायुक्त भी बदले थे.
पंजाब में भगवंत मान सरकार ने शनिवार को पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल कर दिया है. बता दें कि सूबे के तीनों सबसे बड़े शहरों के पुलिस कमिश्नर बदल दिए गए हैं. सरकारी आदेश के मुताबिक अरुणपाल सिंह को अमृतसर का नया पुलिस कमिश्नर लगाया गया. इससे पहले वह अभी तक जालंधर रेंज के IG पद पर तैनात थे. वहीं कौस्तुभ शर्मा को लुधियाना और गुरप्रीत सिंह तूर को जालंधर का नया पुलिस कमिश्नर लगाया गया है.
इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने 5 जिलों के SSP भी बदल दिए हैं. मसलन, स्वपन शर्मा को जालंधर रूरल, जे. एलेनचेजियन को बठिंडा, दीपक हिलोरी को लुधियाना रूरल और गौरव तूरा को मानसा का SSP लगाया गया है. वहीं फाजिल्का में IPS सचिन गुप्ता को हटाकर PPS अफसर भूपिंदर सिंह को नया SSP बनाया गया है.
गौरतलब है कि जब से प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तब से फेरबदल का दौर जारी है. हाल ही में 10 जिलों के उपायुक्त बदल दिए थे. जो सूची सामने आई थी उसके मुताबिक सरकार द्वारा अमृतसर, पटियाला, पठानकोट, मुक्तसर साहिब, फरीदकोट, होशियारपुर जैसे जिलों के उपायुक्त बदले थे. IAS गुरपीत सिंह खैरा को मुक्तसर साहिब भेज दिया था. संदीप हंस को होशियारपुर ट्रांसफर किया गया. हरदीप सिंह सुदान को अमृतसर की जिम्मेदारी दी गई. वहीं IAS प्रीति यादव को अब रूपनगर भेज दिया गया है, IAS साक्षी पटियाला की जिम्मेदारी संभालने जा रही हैं.
अब पिछले कुछ दिनों से सीएम भगवंत मान लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. उनकी तरफ से इससे पहले राज्य में भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए भी एक नंबर जारी किया गया था. दिल्ली की तर्ज पर उन्होंने भी स्पष्ट कर दिया कि अगर कोई अधिकारी रिश्वत मांगे तो उसका वीडियो रिकॉर्ड कर सेंड कर दो, कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







