
पंजाबः पटियाला के काली माता मंदिर पर लगाए खालिस्तान के पोस्टर, पूर्व CM अमरिंदर बोले- सख्त कार्रवाई हो
AajTak
पटियाला में 29 अप्रैल को हुई हिंसा के बाद अब काली माता मंदिर पर शरारती तत्वों ने खालिस्तान के समर्थन में पोस्टर लगाए हैं. हालांकि पुलिस ने इन्हें हटवा दिया है. वहीं पंजाब के पूर्व सीएम ने ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है
पटियाला के एतिहासिक काली माता मंदिर में खालिस्तान के पोस्टर लगे होने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक देर रात करीब 11 बजे पोस्टर लगाए गए हैं. इस बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. इसके बाद खालिस्तान के समर्थन में लगे पोस्टरों हटवाया गया. वहीं स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद आक्रोश व्याप्त हो गया है.
वहीं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस घटना को लेकर नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि पटियाला के ऐतिहासिक काली माता मंदिर में कुछ शरारती तत्वों ने खालिस्तान समर्थक पोस्टर लगाए हैं. मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं. इसके साथ ही कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब पुलिस से मांग की कि राज्य की शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें.
जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह 6 बजे पुलिस ने मंदिर से खालिस्तान के समर्थन में लगे झंडे उतरवाए. वहीं खालिस्तानी समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इस मामले पर वीडियो जारी किया है. वहीं स्थानीय लोग इस घटना का विरोध कर रहे हैं.
ये भी देखें

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











