
पंजाबः नवजोत सिद्धू के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर ताजपोशी से पहले दो-फाड़ की कगार पर कांग्रेस
AajTak
पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारुढ़ पार्टी कांग्रेस में जारी तनातनी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. अब नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर ताजपोशी से पहले पंजाब कांग्रेस में दो-फाड़ होने की कगार पर पहुंच गया है.
पंजाब में सत्तारुढ़ कांग्रेस पार्टी में जारी किचकिच खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) का अध्यक्ष बनाए जाने की खबर पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) की नाराजगी के बाद सिद्धू खेमा अलर्ट हो गया है.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











