
पंचायत चुनाव से पहले जारी है खूनी संघर्ष, आपसी रंजिश में दो लोगों की हत्या
Zee News
खगड़िया एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जो बातें सामने आ रही हैं उसमें यह स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि मृतक किशन चौधरी और हरबोल यादव का पहले से ही आपराधिक इतिहास रहा है.
Khagaria: बिहार के खगड़िया से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां पंचायत चुनाव (Bihar Panchayat Chunav 2021) में आपसी रंजिश में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मामला बेलदौर थाना के रोहियामा गांव का है, जहां पंचायत चुनाव को लेकर बैठक चल रही थी, उसी दौरान अपराधियों ने किशन चौधरी और हरबोल यादव की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद से बेलदौर थाना के रोहियामा गांव में दहशत का माहौल है.
भरी पंचायत में हुई गोलीबारी दरअसल, बेलदौर प्रखंड में 24 अक्टूबर को पंचायत चुनाव (Bihar Panchayat Chunav 2021) को लेकर मतदान होना है और अगले महीने के पहले सप्ताह से नॉमिनेशन का काम शुरू हो जाएगा. इसी को लेकर रोहियामा गांव के किशन चौधरी और रिटायर्ड होमगार्ड के जवान हरबोल यादव के द्वारा पंचायत समिति के पद पर दावेदारी दी जा रही थी. दोनों की दावेदारी और विवाद को बढ़ता देख पंचायत के लोगों ने सामुदायिक भवन में सुलह के लिए एक पंचायत बुलाई, जिसमें दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए. भरी पंचायत में गोलीबारी शुरू कर दी, इस गोलीबारी में किशन चौधरी और हरबोल यादव की मौत हो गई.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








