
पंचायत चुनाव: बिजनौर में परिणाम आने से पहले पथराव, फायरिंग से दहशत, 16 गिरफ्तार
AajTak
चुनाव परिणाम आने से पहले हार-जीत पर हुई बहस को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ. इसके बाद हुई फायरिंग से दहशत फैल गई. पुलिस ने दोनों पक्षों के 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में पंचायत चुनाव का परिणाम आने से पहले कराल गांव में बवाल हो गया. यहां पर प्रधानी के चुनाव में हार-जीत को लेकर दो पक्षों में पहले तो विवाद हुआ. इसके बाद एक पक्ष की ओर से जुलूस निकाला गया, तो दूसरे पक्ष ने विरोध किया, इसी बात पर माहौल गर्म हो गया और पथराव के बाद फायरिंग हो गई. इस गांव की है घटना बिजनौर के गांव कराल में प्रधानी के चुनाव का परिणाम आज आ रहा है. इससे पहले सुबह के समय गांव के दो पक्षों में अपने-अपने प्रत्याशियों को लेकर हार जीत को लेकर बहस शुरू हो गई. ये बहस इस कदर बढ़ गई, कि दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए. दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया, जमकर हुई पत्थरबाजी से गांव में भगदड़ मच गई. इस दौरान फायरिंग भी हुई. गांव में हुए पथराव और फायरिंग की सूचना मिलते ही भारी संख्या में इलाका पुलिस गांव में पहुंच गई.
आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.










